फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Elderly woman dies after falling into a pond

Deoria News: पोखरी में गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत

Tue, 11 Nov 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 11 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies after falling into a pond
सलेमपुर। मांगलिक कार्यक्रम में भोजन करने के बाद एक बुजुर्ग महिला रविवार की रात घर से अचानक लापता हो गई। परिवार के लोगों ने काफी तलाश किया लेकिन उनका पता नहीं चल सका। भोर में गांव के लोगों ने पोखरी में किसी के डूबने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने महिला की पहचान की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के धनौती राय गांव की रहने वाली फूला देवी 55 वर्ष पत्नी श्यामदेव प्रसाद रविवार की रात घर के बगल में चल रहे मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन किया लेकिन उनका पता नहीं चल सका। सोमवार की भोर में गांव के दक्षिण स्थित पोखरी की ओर गांव के कुछ लोग गए तो पोखरी में एक महिला का शव देखा।
विज्ञापन

शोर सुनकर गांव वालों के साथ महिला के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवकों की मदद से महिला के शव को बाहर निकाला गया। महिला के पति राज मिस्त्री का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि वह बिना बताए घर से शौच के लिए निकल गई थी। उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। कोतवाल महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पोखरी में ही महिला की मृत्यु हो गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed