फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Eight schools found without recognition during inspection, notice issued to close operations

Deoria News: निरीक्षण में बिना मान्यता के मिले आठ स्कूल, संचालन बंद करने का नोटिस

Thu, 10 Jul 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 10 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Eight schools found without recognition during inspection, notice issued to close operations
गौरीबाजार। खंड शिक्षाधिकारी गौरीबाजार विनयशील मिश्र ने बुधवार को क्षेत्र में निजी स्कूलों की जांच की। इस दौरान गैर मान्यता प्राप्त आठ स्कूलों को बंद कराने की नोटिस दी गई। एक विद्यालय प्राथमिक की मान्यता लेकर दसवीं तक की कक्षाओं का संचालन करते पाया गया। बीईओ ने बताया कि एसडी एकेडमी भृगुसरी बिना मान्यता के संचालित हो रहा था। आरपी एकेडमी कपिल चौराहा बर्दगोनिया, एसवी एकेडमी, एमआरडी पब्लिक स्कूल ककवल चौराहा और जेडीएस पब्लिक स्कूल, जिनियस पब्लिक स्कूल चोरखरी हाटा रोड बिना मान्यता के संचालित हो रहे थे। बीईओ ने मान्यता के कागजात मांगे जाने पर प्रबंधक ने उपलब्ध नहीं कराया। ब
विज्ञापन

खरा चौराहे पर लक्ष्य कोचिंग सेंटर के नाम से कक्षा एक से आठ तक स्कूल चल रहा था। जिसे बंद करने के लिए तत्काल नोटिस दी गई। छपौली में एलजी मेमोरियल स्कूल प्राथमिक की मान्यता लेकर हाईस्कूल तक संचालन किया जा रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन प्रत्येक दशा में बंद कराना है। विद्यालयों को नोटिस की कार्रवाई से उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed