फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dypty cm will come today

Deoria News: आज उप मुख्यमंत्री करेंगे अधिवेशन का उद्घाटन

Sat, 24 Dec 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
dypty cm will come today
आज उप मुख्यमंत्री करेंगे अधिवेशन का उद्घाटन
विज्ञापन

जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक रविवार को सेंट्रल अकादमी स्कूल सोंदा में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के 62वें प्रांत अधिवेशन के मुख्य अतिथि होंगे। उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शनिवार को जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई। उप मुख्यमंत्री दो बजकर 20 मिनट पर पुलिस लाइंस में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से सेंट्रल अकादमी सोंदा जाएंगे। यहां 2:30 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत के अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद कोविड को दृष्टिगत रखते हुए जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारी की समीक्षा करेंगे। करीब 35 मिनट रहने के बाद वापस पुलिस लाइंस आएंगे और लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। जगह-जगह सभी थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि दूसरी तरफ उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड को लेकर शाम को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तैयारी बैठक भी की, ताकि समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री को जानकारी दी जा सके। एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए तैयारी कर ली गई है। वह स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed