{"_id":"6b01ef915b1e2a44580c4a08","slug":"dm-reprimands-kanungo-for-failing-to-submit-report-for-compensation-deoria-news-c-208-1-deo1009-197184-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मुआवजे के लिए रिपोर्ट नहीं भेजने पर कानूनगो को डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मुआवजे के लिए रिपोर्ट नहीं भेजने पर कानूनगो को डीएम ने लगाई फटकार
Sun, 22 Nov 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने एनएच 727बी में निकली किसान की भूमि के मुआवजे की रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग को नहीं भेजने राजस्व कानूनगो को फटकार लगाई।
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को डीएम लोगों की समस्या सुन रहे थे। डीएम से छपरा बुजुर्ग के दिव्यांग उमर मोहम्मद ने एक वर्ष से दौड़ने के बाद भी घरौनी में नाम दर्ज नहीं होने की शिकायत की। लाखोपार के खुर्शीद अंसारी ने उनके भूमि पर एक वर्ष से जबरन कब्जा करने की शिकायत की। इसके लिए कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में गुहार लगा चुके हैं। लाखोपार के ही अनिल गोंड ने दरवाजे पर एक वर्ष से जलभराव होने की शिकायत की कि गांव के ही कुछ लोगों ने नाली बंद कर दी है। डीएम ने एसडीएम को टीम बनाकर तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। भठवा तिवारी गिरी टोला के देवेंद्र शाह ने बैनामे की भूमि का छह माह बाद भी नामांतरण न होने की लेखपाल के विरुद्ध शिकायत की। डीएम ने मातहतों को फरियादियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए।
डीएम ने तहसील में मतदाताओं के मतदान प्रशिक्षण के लिए रखे गए बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट का भी निरीक्षण किया तथा जानकारी ली। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 80 मामले आए। इसमें आठ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
आए शिकायती पत्रों में राजस्व विभाग के सर्वाधिक 37 मामले, पुलिस के 29, विकास के 8, शिक्षा विभाग के 1 तथा अन्य विभागों के 5 सम्मिलित रहे।
इस दौरान एसडीएम दीपराज सिंह, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी पुलिस मनोज कुमार, सीएमओ सहित सभी विभागों के अधिकारी