{"_id":"69bb1d3f1df65ec3af088014","slug":"district-supply-officer-arrived-to-investigate-the-complaint-of-gas-cylinder-problem-deoria-news-c-208-1-deo1022-177275-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गैस सिलेंडर समस्या की शिकायत पर जांच करने पहुंचे जिला पूर्ति अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गैस सिलेंडर समस्या की शिकायत पर जांच करने पहुंचे जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
सुमित्रा इंडेन गैस एजेंसी पर केवाईसी व अन्य दिक्कतों के लिए कतार में खड़े उपभोक्ताओं को समझाया
भटनी। क्षेत्र में गैस सिलेंडर वितरण में मनमानी आदि शिकायत पर बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने सुमित्रा इंडेन गैस एजेंसी पहुंच जांच किया। उन्होंने वितरण रजिस्टर आदि अभिलेखों का गहनता से देखा और जरूरी दिशा निर्देश दिया। साथ ही एजेंसी पर केवाईसी अपडेट कराने पहुंचे लोगों से बात कर जल्द समस्या समाधान कराने का आश्वासन दिया। वही पूर्ति निरीक्षक को शाम तक मौके पर रहकर वितरण व्यवस्था ठीक करने को कहा।
भटनी नगर स्थित सुमित्रा इंडेन गैस एजेंसी पर केवाईसी अपडेट और गैस सिलेंडर लेने के लिए इन दिनों उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मोबाइल लिंकिंग और केवाईसी प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों के कारण बड़ी संख्या में लोग दिन भर परेशान नजर आ रहे है। कुछ लोगों ने एजेंसी कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाकर इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की थी। इसी क्रम में जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया।
उपभोक्ताओं का कहना है कि ऑनलाइन बुकिंग में परेशानी के चलते उन्हें बार-बार एजेंसी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं एजेंसी प्रबंधन द्वारा गांवों में भी होम डिलीवरी की तैयारी किए जाने की बात कही जा रही है, जिससे आने वाले समय में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस बीच कुछ उपभोक्ताओं ने गैस की कालाबाजारी का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि यदि गैस सिलेंडर की किल्लत है तो दुकानों पर छोटे सिलेंडरों में गैस भरने के लिए सिलेंडर कहां से आ रहे हैं। साथ ही तीन सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से गैस भरने का आरोप लगाया गया है।
हालांकि एजेंसी प्रबंधन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे निराधार बताया है और कहा कि वितरण पूरी तरह नियमानुसार किया जा रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि गैस सिलेंडर की कोई कमी नही है। मोबाइल से बुकिंग कराने वाले सभी उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी की जाएगी। अगर किसी को कोई शिकायत है तो सीधे फोन कर अवगत करा सकता है।