फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   dhanteras today

धनतेरस की तैयारी पर सजे बाजार, शुभ मुहूर्त में होगी खरीदारी बरसेगा धन

Sat, 22 Oct 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
dhanteras today
धनतेरस और दिवाली को लेकर अंसारी रोड में सजावटी सामानों की सजी दुकानें। संवाद - फोटो : DEORIA
धनतेरस की तैयारी पर सजे बाजार, शुभ मुहूर्त में होगी खरीदारी बरसेगा धन
विज्ञापन

बर्तन, आभूषण, वाहन एजेंसी, इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रानिक दुकानों को खूब सजाया गया, अब ग्राहकों का इंतजार
बाजार में दिखने लगा है धनतेरस और दीपावली का उत्साह, महंगाई के असर के बावजूद बढ़ी है चहल-पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। धनतेरस पर्व को लेकर बाजार में उत्साह दिखने लगा है। शहर से लेकर जिले के विभिन्न कस्बों के बाजारों में खरीदारी को लेकर चहल-पहल बढ़ गई है। बर्तन, आभूषण, इलेक्ट्रानिक, इलेक्ट्रानिक, दोपहिया व चारपहिया एजेंसियों पर ग्राहकों का इंतजार हो रहा है।
प्रतिष्ठान स्वामी उनके लिए अलग-अलग आकर्षक ऑफर भी खूब पेश कर रहे हैं। शनिवार व रविवार को बाजार में विभिन्न व्यवसायों में पैसे बरसने की उम्मीद व्यापारी लगाए बैठे हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी ओर से विशेष तैयारियां भी कर रखी है। हालांकि, महंगाई के असर से भी बाजार के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पांच दिवसीय दीपावली पर्व को लेकर घरों व दुकानों में साफ-सफाई, रंग-रोगन के साथ इसे सजाने में लोग जुट गए हैं। दीपावली का पर्व धनतेरस से आरंभ होकर भैयादूज तक चलता है। धनतेरस 22 अक्तूबर, नरक चतुर्दशी और हनुमत जयंती 23 अक्तूबर और दीपावली 24 अक्तूबर, अन्नकूट और गोवर्धन पूजा 26 अक्तूबर तथा भैयादूज, यमद्वितीया तथा चित्रगुप्त पूजा 27 अक्तूबर को मनाया जाएगा। 22 अक्तूबर दिन शनिवार को धनतेरस पर सूर्योदय 6:21 बजे और द्वादशी तिथि का मान सायंकाल 4:33 मिनट तक, इसके बाद त्रयोदशी तिथि, इस दिन पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र 1:29 बजे तक मिलेगा। इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग सायं 5:50 बजे तक इसके बाद ऐंद्र रोग, चंद्रमा की स्थिति सिंह राशिगत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. विवेक उपाध्याय, शरद चंद मिश्र एवं विवेकानंद पांडेय ने बताया कि प्रदोष काल में त्रयोदशी होने से धनतेरस और धन्वंतरि जयंती का पर्व शनिवार को ही मान्य रहेगा।
खरीददारी के लिए ये रहेगा शुभ मुहूर्त
22 अक्तूबर के सायंकाल 4:33 बजे मिनट से कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी का मान 23 अक्तूबर के सायंकाल 5:04 मिनट तक होने से इस बीच खरीदारी की जा सकती है। इसके अलावा 22 अक्तूबर को सायं 5:39 बजे से 7:10 बजे तक शुभ बेला, रात्रि 10:39 बजे से 12 बजे तक घर बेला, रात में 12 बजे से 3:22 बजे तक लाभ और अमृत बेला, तथा 23 अक्तूबर को सुबह 7:41 बजे से 9:01 बजे तक चर बेला, सुबह 9:02 बजे से 1:20 बजे तक लाभ एवं अमृत बेला दोनों में तथा अपराह्न 2:40 बजे से 4:01 बजे तक शुभ बेला रहेगी।
बर्तनों पर दिख रहा महंगाई का असर
धनतेरस पर छोटे बर्तनों की मांग इस बार भी अधिक दिख रही है। जिला बर्तन कमेटी के मंत्री मनोज वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि स्टील की कीमतें बढ़ने से इस बार बर्तनों के दाम बढ़े हैं। पहले जो ड्रम 190 रुपये किलो में था, अब वह 220 रुपये किलो में इस बार आया है। इसी तरह छोटे-बड़े सभी आइटम में तेजी है। पिछले साल दो करोड़ से अधिक का बर्तन व्यवसाय रहा था, इस बार यह बढ़ने की आशंका है।
छोटे आभूषणों की रहेगी मांग
आभूषण व्यवसायी संजय केडिया व रीना केडिया ने बताया कि धनतेरस में छोटे आइटम ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इस बार भी ग्राहकों की पसंद का ख्याल रखते हुए नई डिजाइन के आभूषण आए हैं। इसके साथ कुछ आफर भी ग्राहकों के लिए हैं। बाजार इस बार सुधरने की उम्मीद है। आशीष सोनी ने बताया कि धनतेरस को लेकर खूब तैयारी की गई है।
चारपहिया व दोपहिया वाहनों की हुई है एडवांस बुकिंग
धनतेरस पर वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। पुरवा स्थित एक दोपहिया वाहन एजेंसी के प्रोपराइटर रोहित छापड़िया ने बताया कि धनतेरस के दिन वाहन लेने के लिए 200 से अधिक बुकिंग हो चुकी है। वहीं, एक चारपहिया वाहन एजेंसी के मैनेजर राकेश दूबे ने बताया कि शुभ तिथि एवं मुहूर्त में अब तक 55 वाहनों की बुकिंग की गई है। अधिकतर ग्राहक रविवार को ही वाहन ले जाएंगे।
फोटो समाचार
धनतेरस आज, त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग में होगी खरीदारी
त्योहार को लेकर सजी दुकानें, खरीदारी के लिए जुट रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। दीपावली पर्व को लेकर लोगों ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। त्योहार को लेकर नगर-क्षेत्र में जगह-जगह दुकानें सज गई हैं। खरीदारी को लेकर अभी से लोगों की भीड़ जुटने लगी है। विद्वानों के अनुसार इस वर्ष 22 की शाम से 23 अक्तूबर तक धनतेरस का संयोग बन रहा है। इस बार त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग में लोग खरीदारी करेंगे। जिसे बड़ा शुभ माना जा रहा है।
दीपावली त्योहार में धनतेरस पर होने वाली खरीदारी को लेकर नगर सहित भलुअनी, गड़ेर, मगहरा, भागलपुर, मईल, सोनाड़ी, करुअना, कपरवार, बरांव आदि क्षेत्रों में सोने-चांदी के आभूषणों, बर्तनों, कपड़ों आदि की दुकानें सज गई हैं। हालांकि शुक्रवार से ही आभूषण, बर्तन और छोटी-बड़ी दुकानों पर लोग खरीदारी करते देखे गए।
मान्यता है कि धनतेरस देवताओं के प्रधान चिकित्सक धनवंतरि के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन आभूषण, धातु के बर्तनों आदि के खरीदने की परंपरा चली आ रही है। जबकि लोग घरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई भी कराते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता के साथ माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। त्योहार के दिन अमावस्या की रात में घरों और प्रतिष्ठानों में विशेष पूजा-अर्चन किया जाता है।

चित्रगुप्त पूजा पर 27 को बंद रहेगी दीवानी न्यायालय
देवरिया। जनपद न्यायाधीश जेपी यादव ने बताया कि 27 अक्तूबर को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन दीवानी न्यायालय/अधीनस्थ कार्यालय बंद रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed