फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Development changed picture price of land increased as soon as road network was laid

विकास ने बदली तस्वीर: देवरिया में सड़क का जाल बिछते ही बढ़ गईं जमीनों की कीमत, दाम जानकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 26 Aug 2023 02:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 26 Aug 2023 02:11 PM IST
सार

सोंदा गांव के सोनू तिवारी कहते हैं कि गांव के उत्तर ताल में जमीनों की प्लाटिंग की गई है। 10 साल पहले कोई इन जमीनों को पूछता नहीं था। अब 20 से 25 लाख रुपये कट्ठा खरीदकर लोग मकान बना रहे हैं। यहां की सड़कें फोरलेन से लिंक हो गई हैं।

विज्ञापन
Development changed picture price of land increased as soon as road network was laid
चटनी गढही में जमीन के दाम बढ़ गए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर फोरलेन का निर्माण से पहले ही आसपास के इलाकों की तस्वीर बदलने लगी है। जिन जगहों की पहचान जंगल, बंजर और गड्ढे की थी, वहां बदलाव और विकास की बयार दिख रही है। इसका अंदाजा वहां की संपत्तियों की आसमान छूती कीमतों से लगाया जा सकता है। 15 वर्ष पहले पानी से भरे जिस गड्ढे वाली जमीनों को कोई खरीदने को तैयार नहीं था, अब उसकी खरीद के लिए भूस्वामियों की चिरौरी करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि दो से तीन साल बाद जब शहर का बाईपास बनकर तैयार हो जाएगा, तब यहां खाली जमीन खोजने पर भी नहीं मिलेंगी। 15 साल पहले राजकीय आईटीआई के सामने नवीन सब्जी मंडी के आसपास बरसात के दिनों में कमर भर पानी लग जाता था।
विज्ञापन


खरीफ की फसल डूबने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता था। किसानों को जमीन की उपयोगिता समझ में नहीं आती थी। एक से डेढ़ लाख रुपये कट्ठा पर जमीनें बिकतीं थीं। वर्ष 2016 में जब फोरलेन की स्वीकृति मिली, तब यहां एक के बाद एक शोरूम, अस्पताल, स्कूल खुलते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: झांसा देकर रुपये हड़पने वाली महिला ने कई धनाढ्य परिवारों को बनाया है निशाना

अब खरीदार मुंहमांगे दामों में गड्ढे खरीदकर उन्हें सड़क तक पाट कर शोरूम बना रहे हैं। अगर मकान पहले के हैं तो उस पर दूसरी व तीसरी मंजिल बनाकर रहने लगे हैं। हाईवे के दोनों तरफ माॅर्ट और कांप्लेक्स तेजी से खुलते जा रहे हैं। फोरलेन के निर्माण की छाप दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर तक है।

सोंदा गांव के सोनू तिवारी कहते हैं कि गांव के उत्तर ताल में जमीनों की प्लाटिंग की गई है। 10 साल पहले कोई इन जमीनों को पूछता नहीं था। अब 20 से 25 लाख रुपये कट्ठा खरीदकर लोग मकान बना रहे हैं। यहां की सड़कें फोरलेन से लिंक हो गई हैं।

इसे भी पढ़ें: युवक की हत्या में पत्नी, सास, ससुर, साला सहित सात लोगों पर केस दर्ज

नाम है चटनी गड़ही, जमीन का दाम सुनकर चकरा जाता है दिमाग

देवरिया शहर का एक मोहल्ला चटनी गड़ही भी है। रामकृपाल दुबे बताते हैं कि 15-20 साल पहले गांव के लोग बरसात में मछली पकड़ने आते थे। नगर पालिका का पुराना वार्ड होने के बाद भी मुहल्ले का नाम सुनते ही खरीदार भाग जाते थे। शहर में मेडिकल काॅलेज खुलने, फोरलेन का निर्माण होने व सड़कों का जाल बिछने के बाद मुहल्ले की पहचान गायब हो गई है। दो लाख रुपये कट्ठा न बिक पाने वाली जमीनें अब 70 लाख रुपये कट्ठा तक बिक रही हैं।

इसे भी पढ़ें: मानिकपुर में चारागाह की जमीन से प्रशासन ने अतिक्रमण हटाया

खेती भी नहीं होती थी यहां, बस गया मंगलमपुरम
चकियवा वार्ड में रेलवे लाइन किनारे करीब 40 हेक्टेयर जमीन परती रहती थी। आज यहां मंगलमपुरम के नाम से दो मुहल्ले बस गए हैं। पिपरपाती गांव के गुलाब यादव, शिवाकांत मिश्र बताते हैं कि बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती थी। रेलवे लाइन होने के कारण चार महीने तक पानी भरा रहता था। कई लोगों ने 10 साल पहले डेढ़ से दो लाख रुपये कट्ठा पर जमीनें बेच दीं। अब यहां मंगलमपुरम, फेज एक और दो नाम से दो काॅलोनियां बस गई हैं। 30 से 40 लाख रुपये कट्ठा जमीन बिक रही है। नगर पालिका सड़क व जलनिकासी का इंतजाम करा रही है।

बोले लोग

फोरलेन का निर्माण शुरू होने के साथ ही राजकीय आईटीआई से लेकर सोनूघाट तक जमीनों की कीमत काफी बढ़ गई है। शहर के नामी स्कूल व अस्पताल जेल से लेकर सोनूघाट के बीच खुले हैं। इन सुविधाओं को देखते हुए लोग यहां घर बना रहे हैं। - संजय शंकर मिश्र, सोंदा

पिपरपाती और चिंतामन चक के बीच और चकियवा वार्ड में रेलवे लाइन किनारे की जमीन तालनुमा थी। यहां खेती भी नहीं हो पाती थी। पांच साल पहले दो से ढाई लाख रुपये कट्ठा यहां जमीन बिकी। शहर में मेडिकल कालेज खुलने व सड़कों का जाल बिछने से लोग इन जमीनों पर घर बनाते जा रहे हैं। आज जमीन की कीमत सड़क से आधा किमी भीतर 25 लाख तक पहुंच गई है। - संजय मिश्रा, पिपरपाती

गड्ढानुमा जमीन होने के कारण इस मुहल्ले का नाम चटनी गड़ही है। 10 साल पहले यहां घर बनाना तो दूर लोग खेती के लिए जमीन खरीदना पसंद नहीं करते थे। शहर का विकास होने के चलते लोगों को अब यह मुहल्ला भाने लगा है। 70 लाख रुपये कट्ठा की दर तक जमीन बिक रही है। - राम कृपाल तिवारी, चटनी गड़ही मोहल्ला

इसे भी पढ़ें: किशोरी को भागने के मामले में युवक पर अपहरण का केस दर्ज
 

एक्सपर्ट्स कमेंट्स

शहर में जहां पर भी सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है, वहां की जमीनों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। फोरलेन के आसपास की जमीनों पर खूब भवन बन रहे हैं। लिंक रोड बनते जा रहे हैं, जमीनें महंगी होती जा रही हैं। भवनों का निर्माण होता जा रहा है। -एके ओझा, इंजीनियर मास्टर प्लान

सोंदा, पिपरपाती, चिंतामन चक आदि पहले ग्रामीण इलाके थे। अब यह नगर पालिका में शामिल हो गए हैं। यहां सड़क, नाली, पथ प्रकाश समेत अन्य सुविधाओं का खाका तैयार किया गया है। सुविधाएं मिलने से जमीन की कीमत आने वाले दिनों में और बढ़ेगी। - रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed