फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Case filed against seven people including wife, mother-in-law, father-in-law, brother-in-law in the murder of a young man

Deoria News: युवक की हत्या में पत्नी, सास, ससुर, साला सहित सात लोगों पर केस दर्ज

Sat, 26 Aug 2023 12:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Case filed against seven people including wife, mother-in-law, father-in-law, brother-in-law in the murder of a young man
अधरंगी गांव के निकट मझने नदी में मिला था युवक का शव, ससुरालियों से विवाद के बाद लापता था युवक
विज्ञापन




मृतक के पिता की तहरीर पर हुई कार्रवाई



21 अगस्त की शाम को पत्नी को विदा कराने को लेकर हुआ था विवाद







संवाद न्यूज एजेंसी।



रुद्रपुर। दो दिन से लापता युवक का शव मझने नदी में मिलने के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, सास, ससुर, साला सहित सात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है। युवक 21 अगस्त को ससुरालियों से हुए विवाद के बाद से ही गायब चल रहा था। जिसका शव बृहस्पतिवार सुबह मिला। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन




श्रीनगर कोल्हुआ गांव के अखिलेश प्रसाद 25 वर्ष मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। करीब दो साल पहले उसकी शादी क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी रामअशीष की बेटी रेखा से हुई। घर वालों के अनुसार पत्नी के मायके में रहने को लेकर छह माह से विवाद चल रहा था। 21 अगस्त की शाम को अखिलेश के ससुराल वालों ने विवाद किया। 22 को मृतक की पत्नी ने फोन कर बुलाया। जिसके बाद से ही युवक का पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह अधरंगी गांव के लोगों ने टीकर मंदिर के पीछे मझने नदी में शव उतराता देख पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद युवक की पहचान हुई। युवक का चेहरा खराब हो गया था। उसके सिर में चोट के निशान मिले। मृतक अखिलेश के पिता जयराम की तहरीर पर पत्नी रेखा, सास पुष्पा, ससुर राम आशीष, साला दीपक, दीपू, पत्नी का मौसा विजय, गोपी सहित सात पर मुकदमा पंजीकृत हुआ। सीओ जिलाजीत ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed