{"_id":"66d11be1389b246884069d76","slug":"deoria-news-woman-dies-in-suspicious-condition-daughter-accuses-her-of-poisoning-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-133946-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महिला की संदिग्ध हालत में मौत, बेटी ने जहर देने का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महिला की संदिग्ध हालत में मौत, बेटी ने जहर देने का आरोप लगाया
Fri, 30 Aug 2024 06:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 30 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
एकौना। क्षेत्र के एक गांव में बीमार चल रही महिला ने बुधवार की रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका की विवाहिता बेटी ने मां को जहर देकर मारने का आरोप लगाया है, जबकि बेटा और बहू बीमार होने से उसकी मृत्यु होने का दावा कर रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। घटना के आरोप के पीछे परिवार में जायजाद के बंटवारे का विवाद बताया जा रहा है।
बैदा कोड़र गांव के रहने वाले ओमप्रकाश चौहान की पत्नी गुड्डी देवी 60 वर्ष तीन साल से बीमार चल रही थीं। घर पर महिला के पति और बेटा चंदन, बहू प्रीति रहती है। परिजनों के अनुसार बुधवार को उनकी तबीयत अधिक खराब होने पर गौरीबाजार किसी अस्पताल में ले गए थे, आराम मिलने पर शाम को सब लोग घर लौट आए। रात में गुड्डी देवी की मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह पहुंची मृतका की बेटी सरिता निवासी पतरा, थाना गोला, गोरखपुर ने मां को जहर देकर मारने का घर वालों पर ही आरोप लगा दिया। जिस पर मोहल्ले के लोग दंग रह गए।
बेटी ने पुलिस से शिकायत की है तो वहीं मृतका के बेटे चंदन के अनुसार तबीयत खराब होने से मां की मौत हो गई। विवाद के पीछे जमीन वरासत करने का मामला बताया जा रहा। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने कहा कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका की बेटी की शिकायत पर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है।