{"_id":"66d10f7484ab5f078a080b44","slug":"deoria-news-post-against-municipalitys-family-with-fake-facebook-id-goes-viral-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-133939-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 21 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाने के लिए खरीदी जाएगी भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 21 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाने के लिए खरीदी जाएगी भूमि
Fri, 30 Aug 2024 05:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 30 Aug 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले की ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण कराया जाना है। जिले की 21 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाने के लिए जमीन खरीदी जाएगी। भवन आवागमन की सुलभता वाले मार्ग के पास 500 वर्ग मीटर में होगा। इसके लिए जिलाधिकारी अध्यक्षता में समिति का गठन कर दिया गया है।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देश पर प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि अपर मुख्य सचिव पंचायती राज ने जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध होने के कारण निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पाया है, उन ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन के निर्माण के लिए 15वें वित्त आयोग अनटाइड, राज्य वित्त आयोग व स्वयं के स्रोत की आय (ओएसआर) मद की धनराशि से आबादी के पास स्थान व आवागमन की सुलभता वाले मार्ग के पास 500 वर्ग मीटर निजी भूमि क्रय किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमि क्रय किए जाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष हैं, जबकि जिला पंचायत राज अधिकारी को सदस्य सचिव तथा मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सदस्य नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों के ऐसे व्यक्ति जो अपनी भूमि पंचायत भवन निर्माण के लिए ग्राम सभा को विक्रय करना चाहते हों वे जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के जरिए एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपना प्रस्ताव समिति को दे सकते हैं।
यह हैं प्रस्ताव समिति में
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में गठित समिति में चार सदस्य नामित किए गए हैं। इसमें अपर जिलाधिकारी (भूअ) /विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/उप भूमि अध्याप्ति अधिकारी, संबंधित उपजिलाधिकारी (परियोजना प्रशासक), सब रजिस्ट्रार, उपमहानिरीक्षक स्टांप एवं निबंधन, सहायक महानिरीक्षक स्टांप एवं निबंधन को सदस्य एवं क्रय निकाय, विभाग की ओर से प्राधिकृत अधिकारी को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -
इन ग्राम पंचायतों में उपलब्ध नहीं है भूमि
प्रभारी जिला पंचायत राज अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि ब्लॉक रुद्रपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत भेड़ी, बौरडीह एवं कुरैती के लिए पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है। इसी प्रकार ब्लॉक भागलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत गोहरिया, बेलवा, कटियारी, ब्लॉक भटनी अंतर्गत डुमरी, लक्ष्मीपुर, ब्लॉक सलेमपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत हड़हुआ उर्फ औरंगाबाद, खुरधरखोर, धनपुरवा, ब्लॉक लार अंतर्गत ग्राम पंचायत बौरडीह, माधोपुर, पड़री गजराज, विरनी, सहियागढ़, ब्लॉक बैतालपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत महुअवा 2, इजरही, ब्लॉक पथरदेवा अंतर्गत ग्राम पंचायत बसडीला जदूधुरी, रामपुर कारखाना ब्लाक की ग्राम पंचायत परसा बरवां एवं ब्लॉक देवरिया सदर अंतर्गत ग्राम पंचायत परसिया के पंचायत भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है।