फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Electricity of recruitment examination center remained cut for two days due to replacement of transformer.

Deoria News: ट्रांसफार्मर बदलने से भर्ती परीक्षा केंद्र की दो दिन कटी रही बिजली

Sun, 01 Sep 2024 05:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 01 Sep 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Electricity of recruitment examination center remained cut for two days due to replacement of transformer.
रामपुर कारखाना। ट्रांसफार्मर बदलने के चलते पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र की आपूर्ति दो दिन गुल रही। परीक्षा के महज एक दिन पहले ट्रांसफार्मर बदलने से आपूर्ति बाधित रही। परीक्षा के आखिरी दिन दोपहर में आपूर्ति बहाल हुई। जबकि प्रदेश सरकार ने परीक्षा के दिन निर्बाध आपूर्ति का आदेश दे रखा था। इस आदेश का असर पाण्डेय चक और बरियारपुर उप केंद्र पर दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया की पहल पर रामपुर कारखाना क्षेत्र में लगे कई ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि की जा रही है। देवरिया-कसया मार्ग स्थित गंडक कॉलोनी के सामने ढाई सौ केवीए की जगह 400 और रामपुर कारखाना मुख्य चौराहे पर 100 की जगह ढाई सौ केवी का ट्रांसफार्मर लगना था। इसी ट्रांसफार्मर से पुलिस भर्ती का परीक्षा केंद्र बने जनता इंटरमीडिएट कॉलेज को भी आपूर्ति होती है। शुक्रवार और शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा होनी थी। बावजूद इसके विभाग ने बृहस्पतिवार की शाम दोनों ट्रांसफार्मर को बदल दिया। ट्रांसफार्मर बदलने के बाद रवां करने के नाम पर शनिवार की दोपहर तक आपूर्ति बंद रही। इसी तरह बरियारपुर उप केंद्र से जुड़े अशोक इंटरमीडिएट कॉलेज डुमरी में भी परीक्षा के दोनों दिन आपूर्ति में दिनभर ट्रिपिंग होती रही। इसके चलते दोनों परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed