फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Deoria News: Bariyarpur police surrounded and arrested three animal smugglers

Deoria News: बरियारपुर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन पशु तस्करों को किया गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 19 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Deoria News: Bariyarpur police surrounded and arrested three animal smugglers
देवरिया। बरियारपुर पुलिस ने मंगलवार शाम को तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कोर्ट में में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पिकअप को जब्त करते हुए उसमें मौजूद तीन पशुओं को मुक्त कराकर गोशाला भिजवाया।
विज्ञापन


बरियारपुर थाने के उप निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव हमराहियों के साथ मंगलवार को गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक पिकअप में पशुओं को लादकर तस्करी के लिए बिहार ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने मधवापुर पुल के पास टैक्टर-ट्रॉली लगाकर घेराबंदी की। कुछ देर में एक पिकअप आती दिखी। पुलिस की घेराबंदी देख भागने लगे, लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें घेर कर पकड़ लिया। इसके बाद तीनों पशुओं को सुकरौली गोशाला भेज दिया। पकड़े गए पशु तस्करों की पहचान खुखुंदू के नूनखार निवासी संजीवन कन्नौजिया पुत्र नथुनी कन्नौजिया, पकड़ी खास निवासी अवनीश पासवान पुत्र धर्मेंद्र पासवान और बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थाने के बसहा गांव निवासी प्रमोद राम पुत्र छोटेलाल राम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया। आरोपियों के पास से बरामद हुई पिकअप को पुलिस ने सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed