फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Dead body found on the side of the road, fear of murder

Deoria News: सड़क के किनारे मिला अधजला शव, हत्या की आशंका

Sun, 25 Jun 2023 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dead body found on the side of the road, fear of murder
शव से उठ रही थी सड़ांध, नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। भलुअनी थाना क्षेत्र के करौंदी-लंगड़ा बाजार रोड किनारे कुछ लोगों ने अधजला शव देखा। करीब 45 वर्ष के व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उधर इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जलाकर उसकी हत्या कर दी है और शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां फेंक गया होगा।
करौंदी गांव के प्रधान अजीत पटेल शुक्रवार देर रात करीब एक बजे एक कार्यक्रम से घर आ रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने उन्हें फोन पर सड़क किनारे शव मिलने की जानकारी दी। वह भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। थानाध्यक्ष राजेश पांडेय हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक की पहचान न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के शरीर पर पैर से लेकर सिर तक जलने के कारण फफोले पड़े हुए थे। वह आसमानी कलर का पैंट पहने हुए था, शरीर के ऊपर का हिस्सा नग्न था। उसके पास एक धारीदार गमछा था। शव मिलने की जानकारी होने पर रात में ही लोग घरों से बाहर निकल पड़े। सड़क किनारे मिले अधजले शव को लेकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन

----------
कोट-
सड़क के किनारे एक 40 से 45 वर्ष के व्यक्ति का अधजला शव मिला है। पहचान कराने की कोशिश की जा रही है, हालांकि शनिवार की शाम तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। ऐसा लग रहा है कि किसी ने उसकी नृशंस हत्या की है। दो-तीन बिंदुओं पर इसकी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशुमन श्रीवास्तव सीओ, बरहज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed