{"_id":"6200043eba64330d425dd090","slug":"dead-body-found-beside-railway-track-deoria-news-gkp4261048154","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी लेने गए शख्स का शव रेललाइन के किनारे मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी लेने गए शख्स का शव रेललाइन के किनारे मिला, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्जी लेने गए शख्स का शव रेललाइन के किनारे मिला, हत्या की आशंका
देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के देवकुआं निवासी शख्स का शव रविवार सुबह बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी गेट के पास मिला। पॉकेट से मिले मोबाइल फोन से जीआरपी ने उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने हत्या कर शव रेल लाइन के पास फेंकने की आशंका जताई है।
देवकुआं के रमेश निषाद उर्फ राजू (41) शनिवार की शाम सब्जी लेने बाजार गए थे। रात में वह नहीं लौटे तो परिजनों ने उससे मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया। कई बार फोन के बाद भी संपर्क नहीं हो पाया। परिजनों ने राजू की तलाश शुरू कर दी। सुबह करीब सात बजे जीआरपी ने राजू के मोबाइल फोन से नंबर निकाल कर घर वालों को सूचना दी। घटना की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पति की मौत की खबर मिलते ही सुनीता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। परिजनों ने जीआरपी को बताया कि राजू की हत्या की गई है। जीआरपी एसओ सुधाकर उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
बेटी की डोली से पहले पिता की उठी अर्थी
देवरिया। राजू की दो बेटियां और एक बेटा है। बेटी अंजली की शादी तय है। नवंबर में सगाई के बाद घर में शादी की तैयार चल रही थी। बेटी की डेली उठने से पहले पिता की अर्थी उठ गई।