Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Victory will be determined by the strength of the booth: Shahi

बूथ की मजबूती से तय होगी जीत : शाही

Mon, 30 Nov 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 30 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Victory will be determined by the strength of the booth: Shahi
बघौचघाट। क्षेत्र के कोइरीपट्टी गांव में रविवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। कृषि मंत्री ने कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ और वास्तविक शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही सशक्त होगा और चुनाव में सफलता भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ को मजबूत बनाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के विश्वास के बल पर देश के विकास को नई गति दे रही है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, इसलिए जनता लगातार भाजपा पर अपना भरोसा जता रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती का आधार बूथ है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने बूथ पर सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। आगामी चुनावों में बूथ स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए अभी से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ''''''''मन की बात'''''''' को भी सुना। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए प्रधानमंत्री के संदेशों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरीश शाही, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुव्रत शाही, मुरारी मोहन शाही, भीम यादव, रविन्द्र कुशवाहा, जुगुल तिवारी, कौशिक राजभर, सरोज मिश्र, अरविंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed