{"_id":"6b0c7484e51f3cd5bf07b767","slug":"youth-is-defined-not-by-age-but-by-ideas-and-creativity-deoria-news-c-208-1-deo1009-197790-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा उम्र से नहीं, विचार और रचनात्मकता से होता है : प्रो. रजनीश शुक्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा उम्र से नहीं, विचार और रचनात्मकता से होता है : प्रो. रजनीश शुक्ल
Mon, 30 Nov 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। बाबा राघव दास विचार मंच की ओर से रविवार को नागरी प्रचारिणी सभागार में युवा संवाद : वयं अमृतस्य पुत्राः कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं की भूमिका, भारतीय दर्शन, रचनात्मकता और सामाजिक दायित्वों पर विचार रखे गए। मुख्य अतिथि महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा के पूर्व कुलपति प्रो. रजनीश शुक्ल ने कहा कि युवा होना उम्र का नहीं, बल्कि मन का भाव है। अमृत पुत्र होने का अर्थ अमर होना नहीं, बल्कि सृजन करने की क्षमता से है।
उन्होंने कहा कि निरंतरता, गति, शक्ति और रचनात्मकता युवाओं के प्रमुख लक्षण हैं। युवा विरोध भी करें तो उनकी भाषा मर्यादित होनी चाहिए। उन्होंने भारतीय दर्शन के संदर्भ में युवाओं की भूमिका और नचिकेता जैसे प्रश्न खड़े करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।
सारस्वत अतिथि बीएचयू के न्यूरोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. विजयनाथ मिश्र ने सोशल मीडिया की लत को विकृति बताते हुए युवाओं से समय का सदुपयोग करने की अपील की। मुख्य वक्ता नागरी प्रचारिणी सभा काशी के प्रधानमंत्री और रंगकर्मी व्योमेश शुक्ल ने भी युवाओं की सामाजिक और सांस्कृतिक भूमिका पर विचार रखे।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता बाबा राघव दास पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. माहेश्वर सिंह ने की। उन्होंने ऐसे संवाद कार्यक्रमों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
इस अवसर पर डॉ. जयति ओझा की पुस्तक ''''मणिकर्णिका'''' का लोकार्पण किया गया। अतिथियों को नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया की ओर से प्रकाशित नागरी ग्रंथ माला भी भेंट की गई। स्वागत भाषण डॉ. राजेश मिश्र और व्यक्तित्व वर्णन सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी ने किया। विषय प्रस्तावना डॉ. अरविंद शुक्ल ने रखी। संचालन उत्कर्ष द्विवेदी ने किया। मुरलीधर पांडेय ने राष्ट्र वंदना प्रस्तुत की। इस दौरान संजीव मिश्रा, डॉ. रानी दुर्गावती, शिवधारी प्रसाद, विनोद दीक्षित, दिनेश, अंकुर, रवि, पवन, संजय, संदीप, अनिल त्रिपाठी, अष्टदेव उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।