{"_id":"6b0c74c94fb168898805e7f7","slug":"delta-company-emerged-as-the-overall-champion-deoria-news-c-208-1-deo1025-197764-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: डेल्टा कंपनी बनी ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: डेल्टा कंपनी बनी ओवरऑल चैंपियन
Mon, 30 Nov 2026 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
लार रोड। पिपरा बांध में चल रहे 52 यूपी बटालियन एनसीसी के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में रविवार को प्रतिभा, अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बालिका सीनियर एवं जूनियर विंग की डेल्टा कंपनी को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। विनायक और रोशनी को मिला बेस्ट एनसीसी कैडेट का पुरस्कार दिया गया।
22 से 28 नवंबर तक आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर के विनायक त्रिपाठी को बेस्ट बॉयज कैडेट और संत विनोबा पीजी कॉलेज देवरिया की रोशनी मणि त्रिपाठी को बेस्ट गर्ल्स कैडेट चुना गया। कैंप कमांडेंट कर्नल कुलदीप राज ने विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया।
शिविर में ड्रिल प्रशिक्षण के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गई। खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। संचालन लेफ्टिनेंट दिवाकर मिश्रा ने किया। सूबेदार मेजर मनवीर सिंह, बीएचएम रमेश नेगी सहित अन्य अधिकारी और कैडेट मौजूद रहे। एनसीसी गीत व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
विज्ञापन
.