{"_id":"57e027544f1c1b223aa83498","slug":"two-youths-injured-in-saliva-shot-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"लार में चली गोली दो युवक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लार में चली गोली दो युवक घायल
देवरिया
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
बंदूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार। सड़क पर टहल रहे दो लड़कों को बाइक सवार मनबढ़ों ने गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर मोहल्ले के सैकड़ों जमा हो गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस सतर्कता बरत रही है। फायरिंग की घटना से लार कस्बे का माहौल गरमा गया है। इसे देखते हुए नगर में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है।
नगर के पूरब मोहल्ला निवासी सिबलू और इरशाद रात करीब 8 बजे मोहल्ले में सड़क पर टहल रहे थे। इसी बीच बाइक सवार दो युवक पहुंचे और फायरिंग करना शुरू कर दिया। गोली इरसाद के हाथ और सिबलू के कंधे में जा लगी। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिरकर छटपटाने लगे और हमलावर फरार हो गए। खून से लथपथ घायलों को देखकर मोहल्ले के लोग उग्र हो गए और घायलों को सीएचसी पर पहुंचाया। घटना से नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी किया।
प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों का उग्र तेवर देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। घटना की जानकारी होते ही लार कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। अस्पताल से बाजार में आते समय आक्रोशि लोगों ने तोड़फोड़ भी किया। इस बाबत एसपी मोहम्मद इमरान ने कहा कि गोली लगने दो लोग घायल हैं। सतर्कता के तौर पर लार में फोर्स तैनात कर दी गई है। गोली चलने की वजह साफ नहीं हो पाया है।