फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The shopkeeper beat the eggs demand

अंडे की रकम मांगने पर दुकानदार को पिटा

Wed, 22 Mar 2017 11:12 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Mar 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper beat the eggs demand
घायल दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला
 अंडे की रकम मांगने पर युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट की। आस-पास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। दोबारा गोलबंद होकर पहुंचे युवकों ने सभासद के दरवाजे पर तांडव किया। इस दौरान हवाई फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस इससे इंकार कर रही है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन

नगर के गांधी चौक के समीप पिपरा नाजिर वार्ड निवासी मोहनलाल  गुप्ता अंडा की दुकान चलाता है। मंगलवार की रात करीब 9 बजे विराजमार के युवक पहुंचे और करीब 300 रुपये का अंडा खाया। रकम मांगने पर युवकों ने दुकानदार की पिटाई करने लगे। वहां मौजूद सभासद श्रीराम यादव ने बीच-बचाव कर विवाद सलटा दिया। कुछ देर बाद युवक गोलबंद होकर बाइक से सभासद के घर पहुंचे और तांडव करने लगे। मोहल्ले के लोग दहशत में आ गए। आरोप है कि सभी लोग धारदार हथियार लिए थे और हवाई फायरिंग भी किए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख उपद्रवी भागने लगे। पुलिस ने टनटन सिंह और आलोक को दबोच लिया। इस घटना से बाजार के व्यापारियों में नाराजगी है। बुधवार को दुकानदार के साथ पहुंचे व्यापारियों ने मारपीट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। सभासद ने भी नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल रफीक अहमद ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

दुकानदार की पिटाई करने वालों पर हो कार्रवाई
 उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शंभू दयाल गुप्त ने कहा कि पुलिस की ढिलाई के चलते दुकानदारों के साथ अक्सर विवाद हो रहा है। अगर पुलिस मारपीट करने वालों पर कार्रवाई नहीं करती है तो व्यापार मंडल एसपी से मिलेगा। उन्होंने बाजार में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार के साथ मारपीट
 किराए की दुकान पर रुपये को लेकर कुछ लोगों ने दुकानदार के साथ मारपीट की। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। शहर के हनुमान मंदिर रोड पर उमेश किराने की दुकान चलाता है। रुपये को लेकर उनका कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि मोहल्ले के कुछ युवक दुकान पर चढ़ गए और मारपीट की। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed