फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   stone in dispute

बच्चों के विवाद में चले ईट पत्थर

Sun, 13 Dec 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sun, 13 Dec 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन

 बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर बड़े लोग आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से चलें ईट-पत्थर और धारदार हथियार से किए गए हमले में 11 लोगों को चोटें आईं हैं। 

भाला लगने से घायल एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 

खुखुन्दू थाना क्षेत्र के मझौवा गांव निवासी परमहंस और रमाकांत यादव के घर के हमउम्र बच्चे शुक्रवार की शाम एक साथ खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों के बीच विवाद हो गया।

 इससे नाराज रमाकांत के घर वालों ने परमहंस के घर के बच्चों की पिटाई कर दी। इसको लेकर दोनों पक्ष के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी चले।

 मारपीट के दौरान रमाकांत पक्ष के लोगों ने संजय दुबे पर भाले से वार कर दिया। पैर में भाला लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। 

मारपीट में दूसरे पक्ष के रमाकांत यादव, धर्मेन्द्र यादव, भूपेन्द्र यादव, आकाश और दूसरे पक्ष के परमहंश दुबे, नवीन कुमार दुबे, नित्यानंद दुबे, संजय दुबे, उमेश, विजय और  रंजना घायल हो गई। रंजना, नवीन के सिर में गंभीर चोट लगी। 

घायलों का प्राथमिक इलाज सीएचसी पर कराया गया। बाद में हालत गंभीर देख डॉक्टर ने सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 इस बाबत खुखुन्दू एसओ ने बताया कि बच्चों के विवाद में दो पक्ष के बीच ईट-पत्थर चले हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed