{"_id":"6af4784ff8833b09f3044341","slug":"dgfsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4924123-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा, 23.4 लीटर देसी शराब के साथ चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नशे के सौदागरों पर कसा शिकंजा, 23.4 लीटर देसी शराब के साथ चार गिरफ्तार
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान 23.4 लीटर अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार
- सेक्टर-79 से मोरना तक चार स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार अलग-अलग स्थानों से अवैध देशी शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 23.4 लीटर शराब बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिना लाइसेंस शराब बेचने के लिए ले जा रहे थे। चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सेक्टर-113 थाना पुलिस मंगलवार की रात सेक्टर-78 वेदवन पार्क से सेक्टर-101 मेट्रो की ओर जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सेक्टर-79 स्थित पूर्वांचल लोटस एरीना कट के पास अरुण सिंह को पकड़ा गया। उसके कब्जे से पांच लीटर देशी शराब बरामद हुई। वहीं, थाना सेक्टर-24 पुलिस ने तीन अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई की। सेक्टर-33 नाला पटरी के पास से धर्मपाल कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 6.4 लीटर शराब मिली। सेक्टर-53 बिजली घर के पास से राज किशोर को पकड़ा। उसके कब्जे से आठ लीटर शराब बरामद हुई। इसी तरह मोरना गांव के पास ग्रीन बेल्ट में चेकिंग के दौरान सोनवीर को गिरफ्तार किया। उसके पास से आठ लीटर देशी शराब मिली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी शराब को अधिक कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।