{"_id":"6af47bc8c185cf191c03bc20","slug":"police-raid-gambling-den-in-welcome-area-five-arrested-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-3126-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: वेलकम इलाके में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: वेलकम इलाके में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी जिले की वेलकम थाना पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में छापा मारकर पांच जुआरियों को रंगे हाथों दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुए में दांव पर लगे 56 हजार रुपये और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 10 नवंबर तड़के पुलिस टीम को वेलकम इलाके में अवैध रूप से जुआ खेले जाने की सूचना मिली। टीम ने तुरंत कार्रवाई कर छापेमारी की, जहां पांच लोग ताश के पत्तों पर पैसों की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों जमील, सुमित कुमार, सागर, नितिन और पवन कुमार को मौके पर ही दबोच लिया।