Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Body of a truck driver found inside his vehicle along the Meerut-Karnal highway; police have launched an investigation.

Meerut News: मेरठ-करनाल हाईवे किनारे ट्रक में मिला चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 11 Nov 2026 07:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Body of a truck driver found inside his vehicle along the Meerut-Karnal highway; police have launched an investigation.
सरधना। लु​धियाना निवासी ट्रक जगदीप का फाइल फोटो। परिजन
- ओडिशा से पंजाब जा रहा था चालक, साथी ने सुबह जगाने का प्रयास किया तो नहीं मिली प्रतिक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना (मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर बुबकपुर के निकट बुधवार सुबह एक ट्रक में चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। चालक ओडिशा से माल लेकर पंजाब जा रहा था। रात में हाईवे किनारे ढाबे पर रुकने के बाद सुबह ट्रक नहीं चलने पर उसके साथी ने मौके पर पहुंचकर देखा तो चालक मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक तौर पर हृदय गति रुकने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
पंजाब के लुधियाना के सदर थाना के जगराऊ निवासी 37 वर्षीय जगदीप सिंह पुत्र दर्शन सिंह ट्रक चालक था। वह ओडिशा से माल लेकर पंजाब जा रहा था। उसका साथी जितेंद्र भी अलग ट्रक लेकर उसके साथ चल रहा था। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि पिछले दो दिनों से जगदीप के सीने में दर्द की शिकायत थी। मंगलवार रात जगदीप ने बुबकपुर के पास हाईवे किनारे स्थित ढाबे पर अपना ट्रक रोक दिया था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह काफी देर तक ट्रक आगे नहीं बढ़ा तो कंपनी मालिक ने जीपीएस लोकेशन के आधार पर जितेंद्र को मौके पर भेजा। वहां पहुंचने पर जितेंद्र ने जगदीप को चालक की सीट पर नीचे की ओर झुका हुआ देखा। आवाज देने और हिलाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। जांच करने पर जगदीप मृत मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी सरधना भिजवाया। बाद में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक की मौत की सूचना मिलते ही लुधियाना में उसके परिजनों में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर जांच की जाएगी। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed