{"_id":"6af47cbfbcb1f65e8002e3b1","slug":"brother-in-law-opens-fire-on-his-wifes-brother-over-pressure-to-seek-a-divorce-flees-while-brandishing-a-handgun-from-a-thar-suv-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-177593-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तलाक का दबाव बनाने पर जीजा ने साले पर झोंका फायर, थार से तमंचा लहराते हुए भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तलाक का दबाव बनाने पर जीजा ने साले पर झोंका फायर, थार से तमंचा लहराते हुए भागे
Wed, 11 Nov 2026 08:03 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 11 Nov 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
अमरोहा। बहन के वैवाहिक विवाद में समझौता नहीं कराने पर जीजा ने साले को जान से मारने की कोशिश की। आरोपी ने दुकान पर पहुंचकर तमंचे से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली लगने से समीर बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद आरोपी काले रंग की थार गाड़ी से तमंचा लहराते हुए फरार हो गया। फायरिंग की घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसका चालान कर दिया।
मोहल्ला बटवाल निवासी समीर के मुताबिक, उसकी बहन सायरा की शादी वर्ष 2009 में मोहल्ला इस्लामनगर निवासी फुरकान के साथ हुई थी। पिछले करीब पांच महीने से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। इसके चलते सायरा मायके में रह रही है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर फुरकान आए दिन समीर को धमकाता था। वह उस पर बहन को तलाक दिलाने का दबाव बना रहा था। कई बार दुकान पर पहुंचकर भी जान से मारने की धमकी दे चुका था।
समीर ने पुलिस को बताया कि 10-11 नवंबर की मध्यरात्रि करीब 1:10 बजे फुरकान काले रंग की थार लेकर उसकी दुकान पर पहुंचा। यहां गाली-गलौज करते हुए उसने तमंचे से समीर पर गोली चला दी। अचानक हुई फायरिंग में समीर बाल-बाल बच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। इस बीच आरोपी तमंचा लहराते हुए थार गाड़ी से फरार हो गया। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी फुरकान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी का चालान कर दिया गया है। घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।