Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Suspicious death of 35-year-old Imrat, who had gone to water the fields

शिवपुरी: खेत पर पानी देने गए किसान की संदिग्ध मौत, पत्नी बोली- छह लोगों ने पति को पीटकर मार डाला

Wed, 11 Nov 2026 06:58 PM IST
शिवपुरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Wed, 11 Nov 2026 06:58 PM IST
सार

शिवपुरी के राजापुर महुआ गांव में खेत पर पानी देने गए 35 वर्षीय किसान इमरत लाल लोधी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

 

विज्ञापन
Suspicious death of 35-year-old Imrat, who had gone to water the fields
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवपुरी जिले में खेत पर पानी देने गए 35 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने गांव के छह लोगों पर पति के साथ मारपीट कर हत्या करने और शव को खेत की गीली मिट्टी में दबाने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों ने घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों की मांग के बाद बुधवार को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया।

विज्ञापन

मामला मायापुर थाना क्षेत्र के राजापुर महुआ गांव का है। यहां रहने वाले 35 वर्षीय इमरत लाल लोधी सोमवार शाम अपनी पत्नी सविता के साथ गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर खेत पर पानी देने गए थे। पत्नी सविता के मुताबिक, रात करीब 3 बजे छह लोग खेत पर पहुंचे। इनमें से तीन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि बाकी तीन लोगों ने उनके पति इमरत के साथ मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन

सविता ने आरोप लगाया कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने उनकी आंखें बंद कर दीं और तीन लोग उनके पति को अपने साथ दूर ले गए। कुछ देर बाद उन्हें पकड़कर रखने वाले लोग भी वहां से भाग निकले। इसके बाद सविता ने खेत में अपने पति की तलाश शुरू की। सुबह करीब 5 बजे इमरत पानी और गीली मिट्टी के बीच संदिग्ध अवस्था में मिले। उनका सिर और मुंह मिट्टी में धंसा हुआ था। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने रघुराज, नातिराजा, अविकेश, ब्रजेश, छोटू और राजपाल पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि करीब 10 दिन पहले मृतक के भाई हरिभान लोधी और रघुराज धाकड़ के बीच बोरवेल के पाइप निकालने वाले वाहन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस विवाद के बाद से ही परिवार को धमकियां मिल रही थीं।


पढे़ं: 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में जबलपुर दूसरे नंबर पर, देवास-रीवा भी छाए

परिजनों ने वर्ष 2009 में इमरत के चाचा की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या किए जाने की घटना का भी जिक्र किया है। परिवार को आशंका है कि वर्तमान घटना के पीछे भी पुरानी रंजिश हो सकती है।

मामले में पोस्टमार्टम को लेकर परिजनों और पुलिस के बीच सहमति नहीं बन पाई थी। इसके बाद मंगलवार शाम शव को शिवपुरी मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां बुधवार को डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया।

वहीं, मायापुर थाना प्रभारी मनोज राजपूत का कहना है कि घटना के करीब तीन घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली थी। घटनास्थल पर शव उस स्थिति में नहीं मिला, जैसा परिजनों ने बताया है। फिलहाल मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल 35 वर्षीय इमरत लाल लोधी की मौत हत्या है या हादसा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। वहीं, मृतक की पत्नी छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed