{"_id":"5af1e1474f1c1b9e098b8d58","slug":"problem-in-toilet-making","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में फंसा शौचालय निर्माण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में फंसा शौचालय निर्माण
deoria
Updated Tue, 08 May 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग।
- फोटो : amar ujala
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत ने बिना पैमाइश के ही शौचालय निर्माण शुरू करा दिया। जानकारी मिलने पर अशोक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य और दर्जनों छात्र मौके पर पहुंच गए और विरोध दर्ज कराया। विद्यालय की जमीन पर शौचालय निर्माण न करने की चेतावनी देते हुए गड्ढे को भर दिया। इसी बीच कब्रिस्तान में जाने के रास्ते को लेकर डुमरी और रामपुर कारखाना से दूसरे पक्ष से लोग पहुंच गए और रास्ता बनवाने के बाद ही शौचालय निर्माण की मांग करने लगे। ग्रामीणों और पूर्व चेयरमैन में नोकझोंक भी हुई। बाद में लेखपाल को बुलाकर पैमाइश के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
रामपुर कारखाना नगर पंचायत के जलकल वार्ड स्थित कब्रिस्तान के पास शौचालय का निर्माण होना है। निर्माण स्थल के पास अशोक इंटर कॉलेज डुमरी की जमीन है। कब्रिस्तान में जाने का रास्ता भी यहीं से है। कॉलेज के प्रधानाचार्य से निर्माण को लेकर नोकझोंक शुरू हो गई। उन्होंने शौचालय निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढ़ा मिट्टी से भर दिया। थोड़ी देर में कब्रिस्तान के रास्ते को लेकर डुमरी और रामपुर कारखाना के सैकड़ों लोग पहुंच गए और शौचालय निर्माण कराने से पहले रास्ता निकलवाने की मांग करने लगे। जानकारी मिलने पर कॉलेज प्रधानाचार्य डीएन तिवारी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और निष्कर्ष निकाले बिना निमार्ण कार्य नहीं कराने के लिए कहा। कार्य रोकने की सूचना ठेकेदार ने चेयरमैन को दी। ग्रामीणों और पूर्व चेयरमैन के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। आधे घंटे आधे घंटे चली तनातनी के बाद दोनों पक्षों में लेखपाल बुलाकर पैमाइश कराकर निर्माण कराने पर सहमति बनी।