फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police search of killers in Balia and Bihar

बलिया और बिहार में हत्या के सूत्र तलाश रही पुलिस

Sat, 21 Nov 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 21 Nov 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन

प्रधानाचार्य और उनके भाई की हत्या के सूत्र बलिया और बिहार में पुलिस तलाश रही है। शनिवार को बलिया जाकर पुलिस ने पीड़ित परिवार से कई और बिंदुओं पर जानकारी हासिल की। 

पुलिस दोहरे हत्याकांड के तार कॉलेज से ही जोड़कर देख रही है। तीन दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। 

बलिया, फेफना थाना क्षेत्र के खलीलपुर गांव निवासी रामजीत सिंह स्वामी देवानंद इंटर कॉलेज मठ लार में प्रधानाचार्य थे। तीन दिन पूर्व गुरुवार को कॉलेज से घर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने रेवली ढाले के समीप प्रधानाचार्य और उनके भाई को गोलियों से भून दिया था।

 इस मामले में पुलिस कॉलेज के प्रबंधक, कार्यवाहक प्रधानाचार्य और पत्नी राजश्री सिंह समेत आठ लोगों पर हत्या व षडयंत्र करने का भी केस दर्ज कर लिया है। 

पुलिस कॉलेज से जुड़े कई आरोपियों से पूछताछ भी कर चुकी है। शनिवार को बलिया और बिहार के कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश भी दी। लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस को कोई भी ऐसी जानकारी नहीं मिली है जो कातिलों के गिरेबान तक पहुंचा सके।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed