{"_id":"5c82bb7ebdec221445020e2d","slug":"lab-tecnision-diedn-in-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर लैब टेक्नीशियन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से गिरकर लैब टेक्नीशियन की मौत
Sat, 09 Mar 2019 12:29 AM IST
राकेश पांडेय
deoria
deoria
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। भटनी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक लैब टेक्नीशियन की मौत हो गई। शव रात भर वहीं पड़ा रहा। शुक्रवार की सुबह सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। पास से मिले कागजात से उनकी पहचान हुई।
गोरखपुर के चिलुआताल के सोनबरसा के रहने वाले खुर्शीद आलम (30) पुत्र जमीर अली की रिश्तेदारी भटनी के केवड़ा वार्ड में है। यहां किसी कार्यक्रम में भाग लेने वह गुरुवार की देर शाम को आ रहे थे। बताया जा रहा है कि गोरखपुर से वह चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ सुपरफास्ट में सवार हुए। देवरिया स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद जब उन्हें ट्रेन का भटनी में ठहराव न होने की जानकारी हुई तो वह परेशान हो गए। भटनी रेलवे स्टेशन से पहले गेट नंबर 116 के पास ट्रेन धीमी हुई, तभी खुर्शीद ट्रेन से कूद गए। सिर में चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर जीआरपी मौके पर पहुंची। खुर्शीद की जेब से मिले कागजात के आधार पर पहचान कर घरवालों को सूचना दी। खुर्शीद की चार साल पहले शादी हुई थी। उनका एक दो साल का बेटा और तीन माह की बेटी है। भटनी जीआरपी एसओ संतोष यादव का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खुर्शीद गोरखपुर जिला अस्पताल में लैब टेक्नीशियन थे।