फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Carpenter stabbed money looted by

कारपेंटर को चाकू मार कर रकम लूटी

Mon, 25 Apr 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 25 Apr 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
 Carpenter stabbed money looted by
चाकू से हमला
देवरिया में बाइक सवार तीन बदमाशों ने मजदूरी करने जा रहे कारपेंटर को चाकू मारकर घायल कर दिया और पांच हजार रुपये लूट कर  फरार हो गए। घटना सोमवार की दोपहर रामपुर कारखाना के रामपुर हिरामन पुलिया के पास हुई। घायल को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हरियाणा के भिवानी निवासी रामवीर शर्मा की ससुराल बरवा मानसिंह गांव में है। काफी समय से वह ससुराल में रहता था। बगल के चौराहे पर एक दुकान में बढईगिरी का काम करता है। सोमवार को साइकिल से दुकान पर जा रहा था। रामपुर हिरामन पुलिया के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने साइकिल सवार को रोक लिया और रुपये छिनने लगे। रामवीर ने विरोध किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन जगहों पर चाकू मारकर घायल कर दिया और रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


कुछ देर बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर घायल पर पड़ी तो उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने लूट की सूचना पर महुआडीह पुलिस चौकी को दी। थानाध्यक्ष देवेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed