फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   BSF employees attacked

बीएसएफ कर्मचारियों ने मचाया उत्पात

Wed, 15 Mar 2017 10:50 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 15 Mar 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
BSF employees attacked
उत्पात मचाने वाले बीएसएफ कर्मचारी को पुलिस पकड़ कर कोतवाली लाई। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। नशे में धुत्त बीएसएफ कर्मचारियों ने स्टेशन रोड, मछली हट्टा पर जमकर उत्पात मचाया। वाहन चेकिंग के नाम पर कई लोगों को सरेआम पीट दिया। वर्दीधारियों की गुंडई देखकर राहगीर भाग निकले। दुकानदार भी सहम गए। करीब आधे घंटे तक उत्पात होता रहा। कुछ लोगों ने बीएसएफ कर्मचारियों पर पथराव कर दिया। इसमें एक की नाक टूट गई।
विज्ञापन


नाराज कर्मचारियों ने जनता पर इंसास और एके 47 तान दी। असलहा काक होते ही भगदड़ मच गई। होली में शांति व्यवस्था, मतगणना के लिए जिले में बीएसएफ तैनात है। संत विनोवा कॉलेज में फोर्स रुकी है। बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे जाइलो गाड़ी से बीएसएफ के दो कर्मचारी स्टेशन रोड, मछली हट्टा पहुंचे और देसी शराब की दुकान पर छककर शराब पीए। गाड़ी से दोनों स्टेशन की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक से गाड़ी में हल्की टक्कर हो गई। बीएसएफ के कर्मचारी नीचे उतरे और ट्रक चालक प्रेम की पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


तभी बोलरो गाड़ी से सोमनाथ, शांतिनगर निवासी दुर्गेश्वरनाथ त्रिपाठी चार पहिया से स्टेशन पर कुछ लोगों को छोड़कर लौट रहे थे। कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया और डीएल मांगने लगे। कागजात दिखाने के बाद भी नशे में धुत्त कर्मचारियों ने दुर्गेश्वरनाथ त्रिपाठी की पिटाई कर दी। उन्हें अपने गाड़ी में खींचकर बैठा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद गिरजेश त्यागी और बंटी तिवारी ने विरोध किया तो कर्मचारियों ने उन्हें भी पीट दिया। भीड़ एकत्र हो गई और दोनों ओर घिर गए। नाराज लोगों ने बीएसएफ कर्मचारियों पर पथराव शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बवाल और बढ़ गया। कर्मचारियों ने अपने साथ लिए असलहों को लोड कर जनता की तरफ दौड़ पड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने काबू में किया। कोतवाल विजय सिंह गौर ने कहा कि एसपी को घटना की जानकारी दी गई। अधिकारियों से बात करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed