{"_id":"6aede4ace406b350b7092701","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-111368-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेंट्रल नोएडा पुलिस ने धनतेरस पर 157 गुम स्मार्टफोन लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेंट्रल नोएडा पुलिस ने धनतेरस पर 157 गुम स्मार्टफोन लौटाए
विज्ञापन
फोटो
- सेंट्रल नोएडा जोन की सर्विलांस सेल और थानों की संयुक्त टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से बरामद किए कीमती फोन
- खोए, चोरी हुए मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर आई खुशी, दीपावली से पहले खाए मोबाइल मिलने पर लोगों ने पुलिस का जताया आभार
ग्रेटर नोएडा। धनतेरस के अवसर पर सेंट्रल नोएडा जोन की पुलिस ने 'मिशन सहयोग' के तहत बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने लोगों के गुम हुए 157 कीमती स्मार्टफोन खोजकर उनके असली मालिकों को सौंपे। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपये है।
यह कार्रवाई सेंट्रल नोएडा की सर्विलांस सेल और विभिन्न थानों की संयुक्त टीम ने की। इन फोनों को सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की मदद से तलाशा गया। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखी। उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा जोन डॉ प्रवीण रंजन ने बताया कि सभी थानों में मोबाइल गुम होने की शिकायतें दर्ज थीं। फोन भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, ऑटो-बसों और सुबह-शाम की सैर के दौरान गुम हुए थे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत थाने में सूचना दें।
लोगों ने जताया आभार : शिवांगी ने बताया कि उनका 32 हजार रुपये का मोबाइल 22 जून को चोरी हुआ था। धनतेरस पर मोबाइल मिलने से उन्हें बहुत खुशी हुई। जेबा परवीन का 17 हजार रुपये का फोन अक्तूबर में चोरी हुआ था। उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। मोहित ने कहा कि उनकी पत्नी का फोन तीन महीने पहले खो गया था और उन्हें मिलने की उम्मीद नहीं थी।