फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   a yooth died in accident

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

Tue, 20 Feb 2018 12:03 AM IST
deoria
deoria Updated Tue, 20 Feb 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
a yooth died in accident
दीपक फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
देवरिया। 
विज्ञापन

शादी समारोह में जा रहे बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक हेलमेट नहीं पहने था।
शहर के रामगुलाम टोला निवासी दीपक गिरि (30) शनिवार की शाम करीब सात बजे अपने परिचित की शादी में शामिल होने बाइक से जा रहा था। अभी वह विशनपुर कला के समीप पहुंचा था कि इसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत हो गया और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। लोगों का कहना था कि अगर युवक हेलमेट लगाया होता तो इसकी जान बच सकती थी। सिर के अलावा शरीर के अन्य हिस्सों में मामूली चोटें लगीं थीं। दुर्घटना की सूचना मिलते घर वाले भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सदर कोतवाल सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

बुझ गया घर का चिराग 
देवरिया। दीपक गिरि अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। एक साल पूर्व उसकी शादी हुई थी, लेकिन किसी बात को लेकर छह माह पूर्व पत्नी से विवाद हो गया और दोनों के बीच दूूरी बन गई। इकलौते बेटे की लाश देख घर वाले दहाड़ें मारकर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed