{"_id":"5aad52764f1c1bc4758b5e0c","slug":"91521308278-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नामजद समेत पांच पर हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन नामजद समेत पांच पर हत्या का केस
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। प्रापर्टी डीलर अमित मिश्र की हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। अमित के पिता प्रेमनारायण की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हत्या की वजह रुपये का लेन-देन है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सदर कोतवाली के अहिल्यापुर गांव के प्रेमनारायण मिश्र के बेटे अमित मिश्र की शुक्रवार शाम तीन बजे पकड़ी बाजार मार्ग पर हरैया गांव के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी होते ही परिवार के लोग और शुभचिंतक पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे। शनिवार को अमित मिश्र के पिता प्रेमनारायण मिश्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें उन्होंने कहा कि है सोंदा के मिश्रा फर्नीचर के अजय मिश्र से बेटे की दोस्ती थी। इनके बीच रुपये का लेन-देन होता था। बेटे ने काफी रकम अजय को दी थी। पंजाब नेशनल बैंक की मझगांवा शाखा में रुपये देने के लिए अजय ने बुलाया था। 14 मार्च को भी बेटा गया था, लेकिन सर्वर की खराबी के चलते रुपये नहीं निकल सका। 16 मार्च को रुपये देने के लिए मझगांवा बुलाया गया और रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोंदा के अजय मिश्र, छाया मिश्र, महिला थाने के पास के रहने वाले अखिलेश पांडेय और दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाल सत्येंद्र पांडेय का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। संभावित ठिकानों पर छापामारी की गई है। वहीं दूसरी ओर, अमित मिश्र की हत्या की खबर सुनकर एयरफोर्स के जवान बड़े भाई राजू घर लौटे। पोस्टमार्टम के बाद शव को रात में ही घर ले जाया गया। शनिवार की सुबह बरहज के सरयू तट पर बड़े भाई राजू ने चिता को मुखाग्नि दी। वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।
पुलिस ने तीन लोगों को उठाया
हत्या के पर्दाफाश में लगी पुलिस ने तीन लोगों को उठा लिया है। कुछ महिलाओं को भी रात में पूछताछ के लिए उठाया गया। स्पेशल एसओजी ने गौरा-बरहज से दो लोगों को हिरासत में लिया है तो कोतवाली पुलिस ने राघवनगर मोहल्ले से एक को उठाया गया है। आरोपी के घर की कुछ महिलाओं को रात में ही पुलिस ने छापामारी कर पकड़ लिया है।
विज्ञापन
शहर के बदमाशों पर भी पुलिस की नजर
अमित मिश्र की हत्या का राज खोलने में लगी पुलिस टीम की नजर शहर के बदमाशों पर भी है। इसमें अधिकांश प्रापर्टी डीलिंग के पेशे से जुड़े लोग हैं। पुलिस ने उसने घटना की सच्चाई जानना चाह रही है। इधर, पुलिस की सक्रियता को देखते हुए तमाम बदमाशों ने शहर छोड़ दिया है।
तीनों टीमें लगातार कर रही छापामारी
घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी राकेश शंकर ने पुलिस की तीन टीमें लगा दी है। कोतवाली पुलिस, स्वाट और स्पेशल एसओजी बदमाशों के संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। सर्विलांस के जरिए उन पर नजर रखी जा रही है। तमाम बदमाशों का कॉल डिटेल निकलवाया है।
एक शूटर की पुलिस को तलाश
प्रापर्टी डीलर अमित मिश्र को गोली मारने वाले एक बदमाश का फोटो पुलिस के हाथ लगी है। खास लोगों से फोटो के माध्यम से पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि उसके गिरफ्तार होने पर घटना का राजफाश हो जाएगा।