{"_id":"5a32b48d4f1c1b96698b8ecb","slug":"61513272461-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे मालगोदाम पर ट्रक से दबकर छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे मालगोदाम पर ट्रक से दबकर छात्रा की मौत
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
सदर रेलवे के मालगोदाम पर ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत के बाद घटना स्थल पर पहुंच सीओ घटना की जानकारी लेते।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कोचिंग पढ़ाकर घर जा रही एक छात्रा की बृहस्पतिवार की शाम रेलवे मालगोदाम पर ट्रक के नीचे आ जाने से मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने में देरी होने की वजह से गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक पुलिस पहुंच गई। छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस को पास आने तक नहीं दिया। करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
भटनी थाना के फतेहपुर गांव के रहने वाले विनोद पांडेय शिक्षक हैं। शहर के भुजौली कॉलोनी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते है। उनकी बेटी अर्चना पांडेय (22) बीएड अंतिम सेमेस्टर की छात्रा थ्ाी। वह रामगुलाम राय पीजी कॉलेज शिव बनकटा, सल्लहपुर भटनी में पढ़ाई करती थी। शहर में वह कोचिंग पढ़ाती थी। बृहस्पतिवार की शाम छह बजे के करीब न्यू कॉलोनी मोहल्ले से कोचिंग पढ़ाकर स्कूटी से घर जा रही थी। इस बीच मालगोदाम के पास चालक ट्रक बैक कर रहा था। वह उसकी जद में आ गई। पिछला पहिया चढ़ने से वह लहूलुहान होकर छटपटाने लगी। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। चालक भाग गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बावजूद पुलिस विलंब से पहुंची। इसी बीच आनन-फानन में दो युवक घायल छात्रा को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना की खबर लगते ही घरवालों और परिचितों का अस्पताल में तांता लग गया। सीओ सिटी सीताराम और सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार पांडेय ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। जिला अस्पताल में हंगामे की स्थिति बनी रही। छात्रा के बाबा पोस्टमार्टम न कराने की जिद पर अड़े थे। काफी देर तक मान-मनौव्वल के बाद पोस्टमार्टम की सहमति बनी।