फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मुस्कुराती रही कंचनलता, गिरिजा बोली: भावी विधायक जिंदाबाद

मुस्कुराती रही कंचनलता, गिरिजा बोली: भावी विधायक जिंदाबाद

Tue, 21 Aug 2018 11:10 PM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
मुस्कुराती रही कंचनलता, गिरिजा बोली: भावी विधायक जिंदाबाद
जिला जेल जाते समय पुलिस अभिरक्षा में मुस्कुराती रहीं मां-बेटी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। तीन दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद बालगृह बालिका की संचालिका गिरिजा त्रिपाठी, पति मोहन व अधीक्षिका कंचनलता को मंगलवार रात 8.50 बजे जिला जेल भेज दिया गया। इससे पहले जिला अस्पताल में मेडिकल के बाद पुलिस वाहन से जाते समय कंचनलता मुस्कुराती रही, वहीं गिरिजा ने भावी विधायक जिंदाबाद का नारा लगाया। दोनों की इस हरकत पर हर कोई हैरत में था।
विज्ञापन

कोर्ट ने 18 अगस्त की रात नौ बजे से तीनों को 72 घंटे की रिमांड पर एसआईटी को सौंपा था। उनको रिमांड पर लेने से पहले और जेल भेजते समय मेडिकल परीक्षण के भी निर्देश दिए गए थे। जिससे तीन दिन तक गहन पूछताछ व साक्ष्यों की बरामदगी के बाद एसआईटी ने उनका जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। बाहर आते समय कंचनलता मीडिया के कैमरों को देखकर मुस्कुराते हुए बोली, अभी भी मन नहीं भरा क्या। इतने में पीछे से आई गिरिजा भावी विधायक जिंदाबाद का नारा लगाते हुए पुलिस वाहन में सवार हुई। इस पर वहां मौजूद युवा भड़क गए और गिरिजा के खिलाफ नारे लगाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed