{"_id":"6ae8ffb91fa5be1f70048e67","slug":"four-youths-injured-in-a-road-accident-ambala-news-c-36-1-amb1001-172173-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सड़क हादसे में चार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सड़क हादसे में चार युवक घायल
विज्ञापन
जींद से चंडीगढ़ जा रही एक कार ट्रक के पिछले हिस्से में घुसी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। थाना सदर क्षेत्र के अंतर्गत डडियाणा गांव के कट के पास बीती रात जींद से चंडीगढ़ जा रही एक कार आगे जा रहे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों में से एक युवक के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दिए बयान में जींद के मेहरडा निवासी प्रवीण ने बताया कि 1 नवंबर की रात 8:30 बजे वह अपने साथियों मंजीत, अंकित और साहिल के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर जींद से चंडीगढ़ जा रहे थे। कार प्रवीण ही चला रहा था। जब वे गांव डडियाणा कट के पास पहुंचे, तो उनके आगे एक ट्रक चल रहा था। आरोप है कि ट्रक ने बिना किसी संकेत के बीच रास्ते में अचानक तेज गति से ब्रेक लगा दी, जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर सीधे ट्रक के नीचे जा घुसी। हादसे के बाद ट्रक चालक कुछ देर मौके पर रुका और फिर ट्रक समेत मौके से निकल गया।
डायल 112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्रवीण और अंकित को गंभीर हालत में पहले एमएम अस्पताल, सदोपुर में दाखिल कराया गया। बाद में परिजनों ने प्रवीण को सिटी के नागरिक अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। कार में सवार मंजीत और साहिल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार को थाने लाया गया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
- कर्मचंद, एसआई, सदर थाना, अंबाला सिटी