{"_id":"6ae8ffa190442ddecd0ad144","slug":"bike-rider-hit-by-car-dragged-for-10-meters-condition-critical-ambala-news-c-36-1-amb1001-172172-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 10 मीटर तक घसीटा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 10 मीटर तक घसीटा, हालत गंभीर
विज्ञापन
प्रेम नगर और गैलेक्सी मॉल कट के पास जिम ट्रेनर के साथ हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। प्रेम नगर और गैलेक्सी मॉल कट के पास कार ने मोटरसाइकिल सवार जिम ट्रेनर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गया। इसके बाद कार उसे करीब 10 मीटर तक घसीटती हई ले गई। गंभीर रूप से घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी टांग में फ्रैक्चर सहित सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस को दिए बयानों में चर्च कंपाउंड, मिशन अस्पताल निवासी रोहित गिलबर्ट ने बताया कि वह प्रेम नगर स्थित फ्यूजन एंड फीटनैस जिम में बतौर ट्रेनर काम करता है। 29 अक्तूबर की रात 10 बजे वह जिम बंद करने के बाद मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। गैलेक्सी मॉल कट के पास से सड़क क्रॉस करने के लिए मुड़े, तभी नागरिक अस्पताल की तरफ से आ रही एक कार ने उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी।
रोहित के अनुसार, टक्कर लगते ही वह पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल के पास सड़क पर गिर पड़ा। इसके बावजूद कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उसे मोटरसाइकिल समेत लगभग 10 मीटर तक घसीटता चला गया। बाद में आरोपी की पहचान जंडली निवासी आकाश के रूप में हुई।
विज्ञापन
पीड़ित के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी कार चालक आकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
- मुकेश चंद, उप-निरीक्षक, थाना बलदेव नगर