{"_id":"6ae8ffd67a1eb4ff450fad95","slug":"car-hits-scooter-wheel-rolls-over-womans-head-ambala-news-c-36-1-amb1001-172183-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला के सिर पर चढ़ाया पहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, महिला के सिर पर चढ़ाया पहिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। रेलवे अंडर ब्रिज के पास कार ने स्कूटी सवार मां-बेटे को टक्कर मारने के बाद महिला के सिर पर अगला पहिया चढ़ा दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्यू इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी तारावती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक कोठी में मरीज की देखभाल का काम करती हैं। 20 अक्तूबर की सुबह करीब 9:15 बजे वह अपने बेटे लक्ष्य के साथ स्कूटी से काम पर जा रही थीं। स्कूटी उनका बेटा चला रहा था। जब वे रेलवे अंडर ब्रिज के पास ब्रेकर के पास पहुंचे, तो सामने से आ रही सफेद रंग की कार के चालक ने अचानक कट मार दिया। कार की दाहिनी तरफ से सीधी टक्कर लगते ही दोनों स्कूटी समेत सड़क पर गिर गए। इसी दौरान कार चालक ने वाहन रोकने के बजाय कार का अगला पहिया महिला के सिर के ऊपर से चढ़ा दिया और मौके से भाग निकला।
चंडीगढ़ किया गया था रेफर
हादसे के तुरंत बाद पीड़िता का दूसरा बेटा तरुण मौके पर पहुंचा और गंभीर रूप से घायल मां को सिटी के नागरिक अस्पताल लेकर गया। डॉक्टरों ने महिला की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत चंडीगढ़ रेफर कर दिया। 24 अक्तूबर को अस्पताल से छुट्टी मिलने और हालत में सुधार होने पर पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी, सिटी थाना रजनी ने बताया कि पीड़िता के बयान और मौके के निरीक्षण के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।