{"_id":"6ae8ffc898807c0e970504a7","slug":"beaten-with-sticks-cheekbone-broken-ambala-news-c-36-1-amb1001-172196-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: लाठी-डंडों से पीटा, गाल की हड्डी टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: लाठी-डंडों से पीटा, गाल की हड्डी टूटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। जोली गांव में चिकन की रेहड़ी लगाने वाले एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते छह से अधिक युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने रेहड़ी संचालक को लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और तेजधार हथियारों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसमें पीड़ित की दाहिनी गाल की हड्डी टूट गई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव जोली निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह पिछले 4-5 वर्षों से गांव जोली में शराब के ठेके के पास चिकन की रेहड़ी लगाता है। विकास के अनुसार, गत 26 अक्तूबर को गांव में बाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में एक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसी दौरान गगनहेड़ी गांव निवासी संटी के साथ उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर संटी ने उसके साथ गाली-गलौज भी की थी। रंजिश यहीं से शुरू हुई थी।
पीड़ित ने बताया कि 30 अक्तूबर की शाम करीब 5 बजे जब वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था, तभी गगनहेड़ी गांव के रहने वाले शुभम, गोली, संटी, लखन और कलाल्टी गांव का रजत वालिया अपने अन्य 10-12 अज्ञात साथियों के साथ वहां आ धमके। आरोप है कि आते ही इन सभी ने उस पर हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावरों के पास चाकू और असला भी था। पीछे से किसी लड़के ने उसकी गर्दन पर बिंडे से वार किया, जबकि एक अन्य युवक ने उसकी दाहिनी गाल पर लोहे की रॉड से जोरदार प्रहार किया।
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
- मोहित कुमार, जांच अधिकारी, महुआखेड़ी चौकी