{"_id":"6ae8ff9aba2c2528df02447c","slug":"vehicle-thief-arrested-three-motorcycles-recovered-basti-news-c-207-1-bst1001-170961-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: वाहन चाेर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: वाहन चाेर गिरफ्तार, तीन बाइक बरामद
विज्ञापन
बस्ती। शहर कोतवाली और एसओजी टीम के हत्थे शातिर वाहन चोर चढ़ा है। उसके पास से चोरी की तीन बादक भी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी गोरखपुर जनपद का रहने वाला है।
पुलिस की पूछताछ में उसने चोरी की बाइक को नेपाल ले जाकर बेचने की बात स्वीकार की है। प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
शहर कोतवाल बृजानंद सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात को पुलिस सक्रिय हुई। कोतवाली क्षेत्र के अमहट सर्विस रोड के पास चेकिंग कराई गई। इस दौरान एक संदिग्ध युवक बाइक से आता हुआ दिखाई दिया। रोकने पर वह असहज होने लगा। उसके वाहन की चेकिंग की गई तो वह चोरी की निकली। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान गोरखपुर जिले के पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया निवासी सुदीप कुमार यादव (24) के रूप में की गई।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने चोरी की दो बाइक छिपाने की बात बताई। उसकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाई गई पल्सर की दो बाइक (लाल व काले रंग) की बरामद की गई। दोनों गाड़ियों पर नंबर प्लेट नहीं थे।
छानबीन में पता चला आरोपी के पास बरामद स्पलेंडर गाड़ी का मालिक अंकुर कुमार पुत्र शिवशंकर चौरसिया निवासी बेलौरा पोस्ट हैसर बाजार धनघटा, जनपद संतकबीरनगर है। जबकि एक अन्य वाहन के मालिक प्रदीप कुमार मिश्रा पुत्र राजेंद्र प्रसाद मिश्रा 332 निवासी ब्लैक तिराहा, भीटी जनपद अंबेडकरनगर का नाम पता चला है। तीसरी काले रंग की गाड़ी के बारे में पता लगाया जा रहा है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शहर तथा आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी कर नेपाल ले जाकर बेचता है। उसके खिलाफ गोरखपुर और बस्ती के विभिन्न थानों में पांच प्राथमिकी दर्ज है।अ