Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Teacher accuses school owner's brother of sexual exploitation

Aligarh News: स्कूल मालिक के भाई पर शिक्षिका ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Tue, 03 Nov 2026 02:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Teacher accuses school owner's brother of sexual exploitation
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित एक स्कूल की शिक्षिका ने स्कूल मालिक के भाई पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक माह पहले स्कूल प्रबंधन से शिकायत देने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें धमकी दी जा रही है। इसके चलते शिक्षिका ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी है। उनका कहना है कि एक अन्य शिक्षिका से भी इसी तरह की हरकत की गई।
विज्ञापन


एसएसपी कार्यालय में दी गई शिकायत में कहा है कि अप्रैल 2025 से स्कूल मालिक का भाई उनका यौन शोषण कर रहा है। आरोप है कि वह अपने केबिन में बुलाकर गलत तरीके से स्पर्श करता है। विरोध करने पर नौकरी से निकलवाने की धमकी देता है। वह शिक्षिका के मोबाइल पर बार-बार कॉल करता है। अपनी बात मनवाने के लिए पैसों का लालच भी देता है। उसने शिक्षिका की सहमति के बिना उनके खाते में दो हजार रुपये हस्तांतरित कर दिए। तंग आकर शिक्षिका ने आरोपी का नंबर ब्लॉक किया तो धमकियां दी जाने लगीं। शिक्षिका का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में 16 सितंबर को स्कूल प्रबंधन और पुलिस से शिकायत की लेकिन उन्हें थाने बुलाकर प्रबंधन के सामने अपमानित किया। शिक्षिका ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आरोपी एक अन्य शिक्षिका से इसी तरह की हरकत कर चुका है।
विज्ञापन


स्पष्टीकरण मांगने पर लगाए आरोप : प्रधानाचार्य
इस संबंध में प्रधानाचार्य का कहना है कि एक शिक्षिका ने ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) में फर्जीवाड़ा किया था। इसकी जानकारी होने पर शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा गया। इससे नाराज होकर दो शिक्षिकाओं ने स्कूल में हंगामा किया था। इसकी शिकायत 30 अक्तूबर को एसएसपी कार्यालय मेें भी की गई थी। शिक्षिका ने अपनी गलती पर पर्दा डालने और जवाबदेही से बचने के लिए झूठे आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
महिला थाना प्रभारी को सौंपी जांच
इस मामले की जांच महिला थाना प्रभारी को सौंपी गई है। दोनों ओर से आरोप लगाए गए हैं। आरोपों की जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
आदित्य बंसल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed