फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्रधानपुत्र कर रहा छात्रा से छेड़खानी

प्रधानपुत्र कर रहा छात्रा से छेड़खानी

Fri, 02 Nov 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
प्रधानपुत्र कर रहा छात्रा से छेड़खानी
Rape
देवरिया। प्रधानपुत्र की छेड़खानी से आजिज एक छात्रा ने एसपी से शिकायत की है। उसने कहा है कि अगर पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो वह स्कूल जाना छोड़ देगी। मामला मदनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है। एएसपी दक्षिणी सुरेंद्र बहादुर ने मामले में कार्रवाई का आदेश मदनपुर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मदनपुर थानाक्षेत्र की किशोरी गांव के बगल में स्थित इंटर कॉलेज में नवीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा का आरोप है कि कई दिन से गांव के प्रधानपुत्र का बेटा आते-जाते समय छेड़खानी करता है। मना करने पर वह और उसके परिवार के लोग विवाद करने लगते हैं। मदनपुर पुलिस को कई बार तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई लेकिन प्रधान के प्रभाव के चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को एसपी कार्यालय शिकायत लेकर पहुंची छात्रा का कहना था कि यदि आरोपी युवक पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह स्कूल जाना बंद कर देगी। एएसपी दक्षिणी सुरेंद्र बहादुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मदनपुर पुलिस को कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed