{"_id":"5b58ad1d4f1c1b466d8b6dc3","slug":"201532538141-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात सुनील राठी का भाई अरविंद देवरिया जेल में शिफ्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुख्यात सुनील राठी का भाई अरविंद देवरिया जेल में शिफ्ट
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात अरविंद राठी देवरिया जेल में शिफ्ट
- बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा में लाया गया सुनील राठी का भाई
- उम्रकैद की सजा काट रहा अरविंद, एक साल पूर्व देवरिया से भेजा गया था बागपत जेल
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। कुख्यात सुनील राठी के भाई अरविंद राठी को बागपत से देवरिया कारागार में शिफ्ट कर दिया गया है। उसे बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच जिला जेल लाया गया। फिलहाल उसे मुलाकाती बैरक में रखा गया है। गौरतलब है कि अरविंद को एक साल पूर्व देवरिया जेल से बागपत भेजा गया था। वह उम्रकैद की सजा काट रहा है।
अरविंद राठी को 2 दिसंबर 2016 को बुलंदशहर से देवरिया जेल लाया गया था। सजा माफी पर सुनवाई के लिए उसे पिछले साल 18 जुलाई को बागपत जेल भेजा गया था। उसे सुनवाई के बाद लौटना था, लेकिन किन्हीं कारणों से बागपत जिला कारागार में ही रोक लिया गया। देवरिया जिला जेल में उसकी वापसी नहीं होने का कारण गारद नहीं मिलना बताया जाता है। बागपत जेल मेें पूर्वांचल के माफिया प्रेमप्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से अरविंद की देवरिया जिला जेल में वापसी के कयास लगाए जा रहे थे।
मुन्ना बजरंगी की हत्या में अरविंद के भाई सुनील राठी का नाम भी आया है। देवरिया जेल प्रशासन की ओर से अरविंद के लिए अभी बैरक का निर्धारण नहीं किया जा सका है। जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने बताया कि अरविंद राठी को फिलहाल मुलाकाती बैरक में रखा गया है। उसके बैरक का निर्धारण जल्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-----------
हत्या के मामले में हुई है उम्रकैद की सजा
- 15 साल पहले मेरठ की एक अदालत ने अरविंद को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सजा होने के बाद उसे मेरठ जेल में रखा गया। इसके बाद उसे आगरा जेल, इलाहाबाद की नैनी जेल और फिर बुलंदशहर जिला कारागार शिफ्ट किया गया। वहां से उसे 2016 में देवरिया लाया गया था। सजा के 14 साल पूरे होने के बाद उसने शासनादेश के आधार पर आम माफी के लिए आवेदन किया था। डीएम-एसपी समेत कई अधिकारियों की समिति ने आवेदन पर विचार-विमर्श के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी। नियमानुसार समिति की बैठक में बंदी को पेश भी किया जाता है। इसी बैठक में पेशी के लिए 18 जुलाई 2017 को अरविंद राठी को बागपत जेल भेजा गया था।
----------------