फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई, केस

बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई, केस

Thu, 14 Feb 2019 11:19 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई, केस
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के सिसवां करौंदी स्थित भागीरथी प्रसाद इंटर कॉलेज के केंद्र पर दूसरे की जगह हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा दे रहा छात्र पकड़ा गया। जांच पत्र से मिलान के बाद उसे पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया, छात्र को कोतवाली से जमानत मिल गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सिसवां करौंदी के भागीरथी प्रसाद इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा चल रही थी। कमरा नंबर तीन में दूसरे छात्र की जगह परीक्षा दे रहे छात्र को कक्ष निरीक्षक ने पकड़ लिया। डेस्क पर लगाया गया फोटो और प्रवेश पत्र का फोटो नहीं मिल रहा था। कड़ाई से पूछताछ में उसने पूरी बात बताई। पकड़ा गया छात्र विजयीपुर (बिहार) का रहने वाला है। गांव के ही एक छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था। इससे पहले किसी और विषय की परीक्षा में शामिल होने की बात को उसने खारिज कर दिया। केंद्र व्यवस्थापक ब्रजभूषण की तहरीर पर छात्र के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम की के तहत केस दर्ज कर लिया, बाद में जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed