{"_id":"6aedcb9e027fa0f93d07c895","slug":"rescue-operation-continues-even-after-24-hours-fears-remain-that-more-people-could-be-trapped-in-the-debris-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-162374-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 24 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी, मलबे में अभी और लोगों के दबने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 24 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी, मलबे में अभी और लोगों के दबने की आशंका
विज्ञापन
चाबड़ी बाजार इमारत हादसा : पुलिस अधिकारियों ने कहा-गली संकरी होने से धीमी गति से चल रहा बचाव अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली-6 के भीड़भाड़ वाले चावड़ी बाजार इलाके में तीन मंजिला इमारत ढहने के 24 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी रहा। कई अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है। इस हादसे में बृहस्पतिवार को दो लोगों की मौत हो गई थी। चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सितारा में स्थित यह इमारत बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजकर 50 मिनट पर ढह गई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा और नगर निगम (एमसीडी) ने बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया। मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन इमारत स्थल पर हादसे के समय करीब 10 से 15 मजदूर मौजूद थे। बचाव दल अब तक निर्माणाधीन इमारत के मलबे से चार लोगों को निकाल चुका है। इनमें से दो मजदूरों किशोरी (40) और संजीत (45) की मौत हो गई, जबकि सहदेव चौधरी (25) और फिरोज (37) घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। इससे पहले स्थानीय लोगों ने भी मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला था।
आसपास की इमारतों की स्थिरता को लेकर आशंकाओं के बीच बचाव अभियान चलाया जा रहा है। एहतियात के तौर पर अधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास लोगों की आवाजाही सीमित कर दी है। आरोप है कि 50 वर्गमीटर के भूखंड पर आवश्यक मंजूरी लिए बिना इमारत का निर्माण कराया जा रहा था। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक अधिकारी ने बताया कि इस इमारत का कोई भवन नक्शा स्वीकृत नहीं किया गया था। नगर निगम के अनुसार, इमारत का निर्माण तीसरी मंजिल तक पहुंच गया था और छत की स्लैब डालने का काम चल रहा था, तभी वह ढह गई। अधिकारी ने बताया कि निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री इंजीनियरिंग मानकों के अनुरूप नहीं थी और ठीक से सेट भी नहीं हुई थी। इसी वजह से इमारत ढह गई।
दिल्ली पुलिस ने जून में ही इस संपत्ति पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर एमसीडी को आगाह किया था। 15 जून को हौज काजी थाने के एसएचओ ने एमसीडी के सिटी सदर पहाड़गंज जोन को पत्र लिखकर निर्माण कार्य की जानकारी दी थी। इसमें जमीन के मालिक और ठेकेदार के रूप में फरकान की पहचान बताई गई थी। पुलिस ने इमारत के मालिकों और ठेकेदारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।