{"_id":"5c474b2cbdec22735741469b","slug":"171548176172-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने छीने 43 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने छीने 43 हजार
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीबाजार। गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर पोखरभिंडा गांव के पास बाइक सवार उचक्कों ने बैंक से पैसे निकाल कर अपने घर जा रहे एक व्यक्ति से 43 हजार रुपये लूट लिए। दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर उचक्के फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
क्षेत्र के देवकुंआ के बेलही टोला निवासी जयप्रकाश यादव गांव पर मकान बनवा रहे हैं। मकान निर्माण के लिए वह मंगलवार की सुबह बैंक से पैसा निकालने गए थे। देवरिया में सुभाष चौक के पास स्थित यूबीआई शाखा से 43 हजार रुपये निकालने के बाद उसे एक थैले में रख लिया। अपराह्न करीब 3 बजे टेंपो में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह पोखरभिंडा गांव के समीप घर जाने के लिए टेंपू से उतरे, पीछे से आए बाइक सवार तीन उचक्कों ने उनके हाथ से रुपयों से भरा थैला छीन लिया। पुन: बाइक पर सवार होकर देवरिया की ओर भाग निकले। दिनदहाड़े हुई इस लूट की सूचना मिलते ही पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर बदमाशों की की धरपकड़ शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बाबत थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छानबीन की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर शीघ्र ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
----
ब्रांच मैनेजर को पीटा
देवरिया। शहर के भीखमपुर रोड में एक नेटवर्क कंपनी के मैनेजर को एक महिला के दो बेटों ने पीट दिया। मैनेजर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। बाद में उसने सुलह कर लिया। मैनेजर का कहना था कि कंपनी महिलाओं का समूह बनाकर लोन पर रुपये देती है। इसकी हर महीने वसूली की जाती है। एक महिला ने रुपये लिया है और समय से नहीं दे रही है। मंगलवार की सुबह उसने रुपये देने के लिए बुलाया था। वह घर पहुंचा तो महिला ने विवाद कर लिया। कुछ देर बाद उसके दो बेटे आफिस में पहुंचकर मैनेजर की पिटाई कर दिए। मैनेजर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच शाम को दोनों पक्ष के लोगों ने सुलह कर लिया। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि मामले में सुलह हो गया है।
विज्ञापन
---