फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवरात

ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवरात

Mon, 20 May 2019 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
ताला तोड़कर उड़ाए लाखों के जेवरात
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
गौरीबाजार। क्षेत्र के जंगल कटाई गांव में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात समेत तीन लाख से अधिक के सामान उड़ा दिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर घरवालों ने तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के जंगल कटाई गांव निवासी उमेश निषाद और उनके छोटे भाई अरविंद निषाद विदेश रहते हैं। परिवार के अन्य सदस्य घर पर रहते हैं। रविवार की रात उमेश की पत्नी अर्चना देवी खाना खाने के बाद परिवार सहित मकान की छत पर सो रही थी, जबकि देवरानी लक्ष्मीना देवी विवाह समारोह में भाग लेने मायके गई थी। मौके का लाभ पाकर चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। कमरों में रखा 15 हजार नकदी, कपड़ा बर्तन और अन्य कीमती सामानों सहित तीन मंगलसूत्र, दो जोड़ी झुमका, टीका, तीन अंगूठी, चार जोड़ी पाजेब आदि सामान लेकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को सोमवार की सुबह जागने के बाद हुई। उन्होंने डायल 100 नंबर पर इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस संदर्भ में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुण मौर्य ने कहा बताया कि तहरीर मिली है मामले की छानबीन की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed