फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   150 bighe wheat burnt

आग से 150 बीघा गेहूं की फसल जली

Mon, 10 Apr 2017 10:59 PM IST
deoria
deoria Updated Mon, 10 Apr 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगी आग से करीब 150 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण कहीं शॉर्ट सर्किट तो कहीं भूसा मशीन से निकली चिन्गारी है। गांव वालों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। सूचना के बावजूद फायर सर्विस की गाड़ी समय से कहीं नहीं पहुंची।      
विज्ञापन


सोमवार सुबह नौ बजे डुमवलिया गांव में हाइटेंशन तार की स्पार्किंग से आग लग गई। तेज पछुआ हवा से आग ने विकराल रूप ले लिया। डुमवलियां गांव के अलावा सिसवां तथा हरैया के लोगों ने एक घंटे बाद आग पर काबू पा लिया। इसमें मारकंडेय तिवारी, नीता तिवारी, राज किशोर तिवारी, ध्रुपदेव तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, मनोज तिवारी, शिवम तिवारी, मृत्युन्जय तिवारी, निर्मला तिवारी, पंकज तिवारी, उमेेश तिवारी, धर्मेन्द्र तिवारी, जमुई के धर्मेन्द्र ठाकुर, राणा सिंह, रामजी कुशवाहा, मल्लू सिंह प्रदीप यादव, बृजानन्द सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जवाहर सिंह पुरैना में ग्राम प्रधान विजय शंकर दूबे, कौशल किशोर, अवधेश दूबे, राम बली, नगीना, हरेन्द्र हकीम, राम सिंगार, सहित दर्जनों लोगों का  गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं पुरैना के ही श्यामलाल की झोपड़ी जलकर राख हो गई। ढढ़या के राम छबीला, सच्चिता यादव सहित एक दर्जन लोगों की फसल जलकर राख हो गई। मईल क्षेत्र के इशारू गांव में आग लग गई। जो भागलपुर तक पहुंच गई। दर्जनों किसानों की फसल जलकर राख हो गई। नरियांव में रामपाल व रजिंद्र की तीन सौ बोझ गेहूं की फसल जल गई। मझवलियां गांव में एक दर्जन किसानों की फसल जल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed