{"_id":"5b6c777c4f1c1ba33e8b5fd9","slug":"101533835132-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के इशारे पर प्रधानाध्यापक ने मिलाया था एमडीएम में जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान के इशारे पर प्रधानाध्यापक ने मिलाया था एमडीएम में जहर
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। बनकटा ब्लाक के बौलिया पांडेय के परिषदीय विद्यालय में मिड-डे-मील में विषाक्त पदार्थ मिलाने के मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में छात्रा दोषमुक्त पाई गई है। पूरी घटना ग्राम प्रधान के इशारे पर रची गई, जिसे प्रधानाध्यापक ने अंजाम दिया। साजिश में एक ही परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक व रसोइया भी शामिल रहे। पुलिस ने गुरुवार की देर शाम सभी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए रसोइयां को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।
बनकटा बौलिया पांडेय गांव में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय एक ही परिसर में संचालित हैं। 17 जुलाई को मिड-डे-मील में विषाक्त पदार्थ मिलाने की सूचना पर खलबली मच गई थी। रसोई घर में मौजूद आठवीं कक्षा की छात्रा को इसके लिए जिम्मेदार बताते हुए रसोइयां व प्रधानाध्यापक ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया था। उनका कहना था कि दो अप्रैल को छात्रा के भाई की स्कूल में मारपीट के दौरान मौत हो गई थी। इसी का बदला लेने के लिए उसने ऐसा किया है। हेडमास्टर की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। पड़ताल के दौरान छात्रा की कोई संलिप्तता नहीं पाई। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने पूरे मामले की गहराई से जांच की तो नया तथ्य सामने आया। एसओ देवेंद्र यादव ने बताया कि रसोइया राधिका देवी को केंद्र में रखकर जांच की गई। दो दिन पूर्व उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। रसोइया ने बताया कि 17 जुलाई को सभी बच्चों को खाना परोसा जा चुका था। हेड मास्टर रामबली गुप्ता किचेन में आए और चले गए। जब मैं पहुंची तो देखा कि दाल का रंग बदल चुका था और उसमें से बदबू आ रही थी। कुछ दूर जाकर हेडमास्टर ने प्राथमिक के हेडमास्टर भृगुनाथ प्रसाद को और ग्राम प्रधान को फोन किया और अन्य ग्रामीणों को भी बुला लिया। उनके कहने पर ही मैंने छात्रा का हाथ पकड़कर उस पर दाल में जहर मिलाने का आरोप लगाया। एसओ ने बताया कि रसोइया राधिका, ग्राम प्रधान इंद्रासन यादव, पूर्व माध्यमिक विद्यालय के हेडमास्टर रामबली गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर भृगुनाथ प्रसाद के विरुद्ध हत्या के लिए प्रेरित करने, साजिश रचने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। रसोइयां को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
एक डिसमिल भूमि के लिए रची गई साजिश
पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्रा के पिता और ग्राम प्रधान इंद्रासन यादव के बीच बहुत मामूली कीमत के भूखंड पर कब्जे के लिए वर्षों से तनातनी चल रही है। लेखपाल अनूप कुमार बताते हैं कि अधिकांश जमीन पीडब्लूडी की है और थोड़ी सी जमीन भूमिधरी है। छात्रा के पिता बीरबली गोंड ने बताया कि रसूख के बल पर ग्राम प्रधान पूर्व में तीन बार थाने पर पिटवा चुका है। छोटे से कमरे में परिवार सहित रहने वाले बीरबली ने कहा कि अब मैं अपनी जायज बात कहने में भी थाने जाने से डर लगता है। सब मिलकर मुझे कमरे से बेदखल करने के लिए तरह तरह की साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
---