फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   खेत गई महिला के साथ पड़ोसी ने किया दुराचार

खेत गई महिला के साथ पड़ोसी ने किया दुराचार

Tue, 17 Jul 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खेत गई महिला के साथ पड़ोसी ने किया दुराचार
खेत में गई महिला के साथ दुराचार
विज्ञापन


पुलिस ने दर्ज किया केस, पड़ोस का रहने वाला आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। खेत की ओर गई महिला के साथ पड़ोसी ने दुराचार किया। उलाहना देने पर आरोपी मारपीट पर आमादा हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी गांव छोड़कर भाग गया।

सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली महिला मंगलवार को भोर में करीब 4.30 बजे खेत की ओर गई थी। पड़ोस का रहने वाला युवक पहुंचा और महिला के साथ जबरन दुराचार किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक वहां से भाग निकला। घर पहुंची महिला ने पति से आरोपी युवक की करतूत को बताई। पति और पत्नी दोनों उलाहना देने आरोपी के घर पहुंचे। आरोपी के घरवाले कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे। पति के साथ महिला सदर कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी मुकेश यादव के खिलाफ दुराचार कर ने का केस दर्ज कर लिया है। हरकत में आई पुलिस पीड़ित महिला के देवर को लेकर गांव पहुुंची। पुलिस की जीप देखकर मुकेश घर से भाग गया। कोतवाल प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed